छात्र विष्णु मीणा का राज्य स्तरीय पिट्टू (सितोलिया) खेल प्रतियोगिता में चयन
छात्र विष्णु मीणा का राज्य स्तरीय पिट्टू (सितोलिया) खेल प्रतियोगिता में चयन
गरोठ – शासकीय मॉडल स्कूल गरोठ के छात्र विष्णु मीणा का 19 वर्ष बालक वर्ग की राज्य स्तरीय पिट्टू (सितोलिया) खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 8 से 10 दिसंबर 2025 तक खंडवा जिले में आयोजित की जाएगी। विष्णु मीणा इसमें उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।
स्कूल के खेल शिक्षक दीपक साहू ने इस उपलब्धि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विष्णु की यह सफलता कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। साहू के मार्गदर्शन में स्कूल लगातार खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।
विष्णु मीणा एक सामान्य परिवार से आते हैं। उनके पिता उदय राम मीणा हैं और उनके दादा टेंपो चलाते हैं। यह जानकारी मिलने के बाद उनके गांव आक्या कुंवर प्रददा में खुशी का माहौल है।
विष्णु की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी बंशीलाल बारीवाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सौरभ जैन, प्राचार्य विमल कुमार शुक्ला, संकुल प्राचार्य देवेंद्र सिसोदिया, विकासखंड खेल अधिकारी राजेश कुमार नाड़िया सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने बधाई दी है। सभी ने विष्णु के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।



