
यूथक्रिया ग्लोबल के महासचिव प्रीतेश तिवारी का बयान युवा हित में आगे बढ़ रहा यूथ क्रिया
नई दिल्ली।
युवाओं के नेतृत्व और सामाजिक परिवर्तन को गति देने के उद्देश्य से यूथ क्रिया ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन एक बार फिर अपनी ऐतिहासिक पहल के साथ आगे आया है। संगठन के महासचिव प्रीतेश तिवारी ने प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि इस वर्ष का यूथ क्रिया अवॉर्ड्स पहले से कहीं अधिक भव्य, समृद्ध और राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं को जोड़ने वाला कार्यक्रम होने जा रहा है।
तिवारी ने कहा कि “देशभर के उभरते हुए युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं को सशक्त मंच उपलब्ध कराना ही यूथ क्रिया का मूल उद्देश्य है। युवा आज देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं, और उन्हें सही दिशा व मान्यता प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए यूथ क्रिया अवॉर्ड्स का आयोजन बड़ी तैयारी और उच्च मानकों के साथ किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि यह आयोजन नए वर्ष में 11 से 13 जनवरी तक पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग स्थित विद्यासागर कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित होगा, जहाँ विभिन्न राज्यों से युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं परिवर्तनकर्ताओं की भागीदारी अपेक्षित है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के अतिथि, वक्ता, समाजसेवी और युवा प्रतिनिधि शामिल होंगे, जो नए भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार साझा करेंगे।
तिवारी ने देशभर के सक्रिय युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और संगठन नायकों से इस कार्यक्रम हेतु पंजीकरण करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, “यूथ क्रिया सदैव युवाओं के हित में खड़ा रहा है। जो युवा समाज के लिए कुछ कर रहे हैं, उनका सम्मान और प्रोत्साहन करना हमारी प्राथमिकता है। हम हर ऐसे युवा का स्वागत करते हैं जो बदलाव लाने का साहस रखते हैं। यूथ क्रिया युवाओं की आवाज़ है और हमेशा आगे रहेगा।



