जावरारतलाम

श्रद्धेय बाबा साहब की दी शिक्षा और विचारों को आत्मसात कर शसक्त भारत निर्माण के लिए हम कटिबद्ध हे – अनिल दसेड़ा

रिपोर्टर जितेंद्र सिंह चंद्रावत जडवासा

श्रद्धेय बाबा साहब की दी शिक्षा और विचारों को आत्मसात कर शसक्त भारत निर्माण के लिए हम कटिबद्ध हे – अनिल दसेड़ा

जावरा। संविधान शिल्पी, सामाजिक न्याय के पुरोधा, भारत रत्न, श्रद्धेय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ।

पूज्य बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन समतामूलक समाज की स्थापना और लोक कल्याण के लिए समर्पित रहा। राष्ट्र निर्माण में आपके अभूतपूर्व योगदान के लिए यह देश सदैव ऋणी रहेगा। श्रद्धेय बाबा साहेब की शिक्षाओं को आत्मसात कर उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए हम सब कटिबद्ध हैं। दिव्यात्मा के चरणों में बारंबार वंदन अभिनंदन प्रणाम उक्त विचार सामाजिक समरसता ग्रुप द्वारा आयोजित डॉ भीमराव अंबेडकर उद्यान कोर्ट परिसर में बाबा साहब को भावपूर्ण श्रद्धांजली कार्यक्रम में सामाजिक समरसता ग्रुप के प्रमुख पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने व्यक्त किए।

इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी महानुभावों ने बाबा साहेब के विचारों और उनके आदर्शों को याद करते हुए समाज में समानता और न्याय के उनके संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नारायण  पोरवाल, सचिन सिसोदिया, विपुल  काकरिया, गौतम नागरू, प्रीतेश  जैन, मोहम्मद हुसैन, यश  धनोतिया, विकास जटिया, अंशुल  सोलंकी, सरनाम सिंह,  लोकेंद्र अजमेरा, घनश्याम माली उपस्थित थे ।

डॉ. भीमराव अंबेडकर साहब को कोटि–कोटि नमन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}