नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 07 दिसंबर 2025 रविवार

/////////////////////////////////////

होमगार्ड लाईन में मनाया गया म.प्र.होमगार्ड एंव नागरिक सुरक्षा दिवस समारोह

कलेक्‍टर एवं एस.पी. ने होमगार्ड परेड़ का निरीक्षण कर सलामी ली

उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले होमगार्ड सैनिक उनके प्रतिभाशाली बेटे, बेटियां सम्‍मानित

नीमच 06 दिसम्‍बर 2025,जिला होमगार्ड लाईन कनावटी में शनिवार को म.प्र.होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा दिवस समारोह आयोजित किया गया। कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं एसपी श्री अंकित जायसवाल ने इस अवसर पर आयोजित होमगार्ड की भव्‍य परेड़ का निरीक्षण कर, सलामी ली। कलेक्‍टर एवं एसपी ने उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले होमगार्ड सैनिकों और उनके प्रतिभाशाली बेटे, बेटियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि प्रदान कर सम्‍मानित किया। इस मौके पर एसडीएम श्री बी.एस.कलेश, एसडीएम श्री संजीव साहू, जिला कमाण्‍डेंट होमगार्ड श्री युवराज सिह चौहान व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

होमगार्ड लाईन कनावटी में होमगार्ड स्‍थापना दिवस एवं नागरिक सुरक्षा दिवस पर आयोजित परेड़ का नेतृत्‍व प्‍लाटून कमाण्‍डेंट श्रीमती पुष्‍पा पंवार एवं श्री जयपाल सिह ने किया। प्रथम प्‍लाटून का नेतृत्‍व प्‍लाटून कमाण्‍डर श्री आजाद सिह, द्वितीय प्‍लाटून का नेतृत्‍व श्री शंकर सिह तथा श्री सार्थक पाटीदार के नेतृत्‍व में एनसीसी की प्‍लाटून, तथा गोविन्‍द धनगर के नेतृत्‍व में सिविल डिफेन्‍स वालिंटियर की प्‍लाटून ने भव्‍य एवं आकर्षक मार्च पास्‍ट परेड प्रस्‍तुत की। पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल ने होमगार्ड महानिदेशक सुश्री प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्‍तव के होमगार्ड स्‍थापना दिवस के संदेश का वाचन किया।

कलेक्‍टर एवं एस.पी. ने आपदा प्रबंधन में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले पर सैनिक दिनेश धनगर, श्री यशवंत पंवार, श्री दशरथ गुंद्रात श्री लक्ष्‍मण सिह, श्री श्‍यामलाल धनगर, श्री श्‍याम लाल चौहान, श्री शंकरसिह, श्री जयपालसिह, श्री आजादसिह, श्री विक्रमसिह,श्री दुर्गालाल, एवं श्री भूरालाल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्‍माति किया। साथ ही नायक श्री भेरूलाल मालवीय की पुत्री सुश्री दिव्‍या मालवीय को बीएससी नर्सिंग में में 84 प्रतिशत अंक अर्जित करने पर 10 हजार रूपये, सैनिक ओमप्रकाश मेघवाल की पुत्री सुश्री पायल मेघवाल को बीएससी में 70 प्रतिशत अंक लाने पर दस हजार रूपये, नायक भेरूलाल मालवीय की पुत्री सुश्री वंदना मालवीय को डिप्‍लोमा इन लैब टैक्‍नीशियन में 69.3 प्रतिशत अंक लाने पर 7500 रूपये तथा सैनिक विक्रम सिह चंद्रावत की पुत्री सुश्री राजेश्‍वरी चंद्रावत एवं सैनिक दिनेश धनगर के पुत्र गोविंद धनगर को दसवीं में सर्वाधिक क्रमश: 90.4 व 76.8 प्रतिशत अंक लाने पर क्रमश: 5 हजार व 3 हजार रूपये का चेक प्रदान कर सम्‍मानित किया।

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने अपने उदबोधन में होमगार्ड के अधिकारियों एवं जवानों को होमगार्ड दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए आपदा प्रबंधन के कार्यो में उनके योगदान की सराहना की। कलेक्‍टर एवं एसपी ने होमगार्ड लाईन में आयोजित आपदा प्रबंधन उपकरणों, सामग्री की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो.संजय जोशी ने किया तथा जिला कमाण्‍डेंट श्री युवराज सिह चौहान ने आभार माना।

================

जैविक उत्‍पादों को बढ़ावा देने जिला प्रशासन की पहल है, जैविक हाट

कलेक्‍टर एवं जि.प.सदस्‍य सुश्री धाकड़ ने किया जैविक हाट का अवलोकन

कलेक्‍टर ने खरीदे जैविक हाट से जैविक उत्‍पाद

नीमच 06 दिसम्‍बर 2025, प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशानुरूप जिला प्रशासन नीमच द्वारा जिले के नागरिकों आमजनों को एक ही स्‍थान पर अच्‍छी गुणवत्‍ता के जैविक उत्‍पाद उपलब्‍ध कराने और जैविक उत्‍पादक किसानों को प्रोत्‍साहित करने के लिए नीमच के दशहरा मैदान में शनिवार को साप्‍ताहिक जैविक हाट बाजार लगाया गया है। इस जैविक हाट बाजार में बड़ी संख्‍या में जैविक फल, सब्जियां, अनाज, दालों, जैविक, खाद एवं अन्‍य जैविक उत्‍पाद तैयार करने वाले प्रगतिशील किसानों द्वारा अपने जैविक उत्‍पादों की स्‍टाल एवं प्रदर्शनी लगाई गई है।

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सदस्‍य सुश्री मनीषा धाकड एवं कृषि वैज्ञानिकों, एसडएम श्री संजीव साहू ने जैविक हाट बाजार में जैविक उत्‍पादों की स्‍टालों का अवलोकन किया। कलेक्‍टर ने जैविक हाट में से जैविक पपीता, फल एवं जैविक हल्‍दी एवं जैविक मिर्च पाउडर का पैकेट नगद राशि देकर खरीदा।

न.पा नीमच, कृषि एवं अन्‍य विभागों के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा लगाए गये इस जैविक हाट बाजार के प्रति नागरिकों में अच्‍छा उत्‍साह देखने को मिल रहा है। साथ ही जैविक उत्‍पादक किसान भी अपने उत्‍पादों की बिक्री एवं प्रदर्शन के लिए हाट बाजार के रूप में जिला मुख्‍यालय पर एक मंच उपलब्‍ध होने से काफी खुश है। कृषि महाविद्यालय मंदसौर के विद्यार्थियों ने भी जैविक हाट बाजार का अवलोकन किया। इस मौके पर विभिन्‍न विभागों के अधिकारी कर्मचारी जैविक उत्‍पादक किसान व शहरवासी उपस्थित थे।

===============

रतनगढ़ में बाल विवाह रोकथाम प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न

नीमच 06 दिसम्‍बर 2025, रतनगढ़ में बाल विवाह रोकथाम के लिए 100 दिवसीय जनजागरूकता अभियान के तहत पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती कविता चौहान, बीएमओ, सुपरवाइजर, सचिव एवं सहायक सचिव उपस्थित थे। परियोजना अधिकारी श्रीमती कविता चौहान ने बताया, कि पंचायत स्तर पर प्रत्येक विवाह का अनिवार्य रूप से पंजीयन करवाया जाए। शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु आवश्यक है, कि नव दंपत्ति समय पोर्टल पर दर्ज हो। इस हेतु वधू की आयु 18 वर्ष से अधिक हो। परियोजना अधिकारी ‌द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की जानकारी दी गई। उपस्थितजन को बाल विवाह रोकथाम की शपथ भी दिलवाई गई।

==========…=========

सिविल अस्पताल मनासा में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने 

सी.एम.एच.ओ. ने ली बैठक, दिए सख्त निर्देश

नीमच 6 दिसंबर 2025, विगत दिनों समाचार पत्र में प्रकाशित सिविल अस्पताल मनासा में अव्यवस्थाओं संबंधी समाचार पर संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आर.के.खद्योत ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर, उपस्थित चिकित्सकों ,नर्सिंग स्टाफ एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की बैठक ली। सीएमएचओ ने सभी चिकित्सकों को निर्देश दिए कि बाजार से स दवाई किसी मरीज को प्रिसक्राइब नहीं की जाए। सभी प्रकार की आवश्यक दवाइयां अस्पताल में उपलब्ध हो यह खंड चिकित्सा अधिकारी सुनिश्चित करें। इसके लिए जिला औषधि भंडार से समन्वय कर मांग पत्र प्रेषित कर तत्काल समस्त दवाइयां प्राप्त करें।

इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में बेडशीट कंबल एवं ठंड से बचने के आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। आवश्यकता पड़ने पर रोगी कल्याण समिति के माध्यम आवश्यक सामग्री क्रय करने के निर्देश भी सीएमएचओ ने दिए।

सिविल अस्पताल मनासा में सोनोग्राफी व्यवस्था सुव्यवस्थित संचालित करने के निर्देश भी डॉ.खद्योत ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.बी.एल. भायल से चर्चा कर, दिए तथा सोनोग्राफी के व्यवस्थित संचालन के निर्देश देते हुए प्रत्येक गर्भवती महिला की सोनोग्राफी नि:शुल्क करने के निर्देश दिए ।

सीएमएचओ डॉ. खद्योत ने कहा कि मरीजों की सेवा सर्वोपरि है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ,सभी के समन्वित प्रयास से समुचित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना सुनिश्चित करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}