
गीता जयंती महोत्सव नगर परिषद के तत्वावधान में उत्साह पूर्वक सस्वर गीता पाठ हुआ ब्राम्हण बटुको का किया सम्मान

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
म.प्र. शासन धर्मस्व एवं संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार तथा वीर भारत न्यास के सहयोग से नगर परिषद ताल के तत्वावधान में दिनांक 1 दिसंबर 2025 सोमवार को गीता जयंती तथा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर शासन निर्देशानुसार गीताजी के 15वे अध्याय का सस्वर पाठ पं. सत्यनारायण चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में वैदिक पाठशाला मनुनिया के बटुको द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष मुकेश परमार, भाजपा मण्डल अध्यक्ष शुभम राठौड, सभापति गोरधन पोरवाल, दिनेश माली, पार्षद मनीष भोला परमार अतिथि के रूप में उपस्थित रहे अतिथियो के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की पुजा अर्चन कर गीता जी के पाठ का पठन, चिंतन किया गया। वीर भारत न्यास के द्वारा उपलब्ध कराई गई गीताजी की पुस्तको को उपस्थित नागरीको को वितरीत किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन श्रीगोपीनाथ मंदिर में प्रातः 11 बजे प्रारंभ कर वैद पाठशाला के बटुको द्वारा पाठ के उपरांत आरती कर प्रसादी वितरण की गई।
कार्यक्रम में नपाध्यक्ष मुकेश परमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गीता जीवन को सार्थक बनाने का परम साधन है जिससे व्यक्ति अपने जीवन में सुधार कर शांति प्राप्त कर सकता है तथा कर्मण्ये वाधिका रस्ते मा फलेषु कदाचन का संदेश देते हुए सभी को गीता का पठन, वाचन, करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष मुकेश परमार, भाजपा मण्डल अध्यक्ष शुभम राठौड़, सभापति प्रतिनिधि गोरधन पोरवाल, दिनेश माली, पार्षद मनीष भोला परमार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी गौरव शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार शिवशक्ति शर्मा, राजेन्द्र सिंह सिसौदिया,प्राचार्य प्रमोद भट्ट, शिक्षक सत्यनारायण राठौड, विरेन्द्रसिंह सिसोदिया, नपा कर्मचारीगण शमशुद्दीन खान, कांतिलाल राठौड, नरेश कुमार गोयल, जगदीपसिंह कुशवाह, मुकेश पाटीदार, दिलीप धाकड, रवि दरकुनिया, संतोष बघेल, रीना राठौड़, रविन्द्र शुक्ला, चेतन गुणेरा, नंदलाल सोनी,कमल माली सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। पूजन पं. सत्यनारायण चतुर्वेदी के निर्देशन में सम्पन्न करवाई। कार्यक्रम का संचालन मोहित शर्मा ने किया एवं आभार सीएमओ गौरव शर्मा ने व्यक्त किया।



