रतलामताल

ताल नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वृहद गृह संपर्क अभियान का शुभारंभ

ताल नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वृहद गृह संपर्क अभियान का शुभारंभ

 

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

वृहद गृह संपर्क अभियान का शुभारंभ आज में रामद्वारा पर किया गया।जहाँ पत्रक वितरित किए गए और भारत माता की आरती कर अभियान की शुरुआत की गई।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे देश में संघ द्वारा वृहद गृह संपर्क अभियान 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक संचालित किया जाएगा।मालवा प्रांत के इस महत्वपूर्ण अभियान में ताल नगर भी सक्रिय भूमिका निभाएगा।

अभियान के मुख्य बिंदु- • नगर, बस्ती और मोहल्लों में संघ के कार्यकर्ता घर-घर जाकर समाजजनों से संपर्क करेंगे। • परिवारों को,  • संघ परिचय पत्रक, • संघ साहित्य, • स्टीकर, • तथा भारत माता का चित्र प्रदान किया जाएगा। • सेवा-बस्तियों में भगवा पताका लगाई जाएगी।

 • शताब्दी वर्ष में घोषित पंच-परिवर्तन—सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण केंद्रित जीवनशैली, स्वदेशी का संकल्प ,  नागरिक कर्तव्यों का पालन

इनकी जानकारी प्रत्येक परिवार तक पहुँचाई जाएगी और इनमें से किसी एक संकल्प को अपनाने का आग्रह किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}