जल संचय अभियान के तहत ग्राम अरनियाचारण में बोरी बंधान किया गया

जल संचय अभियान के तहत ग्राम अरनियाचारण में बोरी बंधान किया गया
भानपुरा- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आह्वान पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् मंदसौर के जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी के मार्गदर्शन में जन अभियान परिषद् द्वारा जल संचय अभियान दिनांक 15 नवंबर से 30 दिसंबर 2025 तक चलाया जा रहा है। जिसमें जन अभियान परिषद् की चयनित नवांकुर संस्था मानस सामाजिक सेवा समिति कंवला द्वारा प्रस्फुटन ग्राम अरनियाचारण में नाले के बहते हुए पानी को एक जगह संचय करने के उद्देश्य से कट्टो में मिट्टी भरकर बोरी बंधान का कार्य किया गया। इस अभियान से भूमि का जल स्तर भी बढ़ेगा, साथ ही जल का एक जगह संचय होगा जिससे जीव जंतुओं को भी पर्याप्त पानी मिलेगा। उक्त अभियान में ब्लाक समन्वयक मुकेश सोलंकी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अरनियाचारण से रामदयाल मीणा, देवीसिंह मीणा, रामकरण मीणा, मांगीलाल, पवन, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाता लोकेश कुमार जांगड़े एवं नवांकुर समन्वयक नितेश चौहान उपस्थित रहे।



