समाचार मध्यप्रदेश नीमच 29 नवंबर 2025 शनिवार

///////////////////////////////////////////////
भाटखेडा, डूंगलावदा, फोरलेन निर्माण निर्माण को देखते हुए वाहन डायवर्ट का आदेश जारी
एसडीएम ने किया वाहनों को डायवर्ट करने का आदेश
नीमच 28 नवम्बर 2025, नीमच शहर में भाटखेड़ा से डुगलावदा तक फोरलेन निर्माण अंतर्गत जावद फंटा से मैसी शोरूम तक फोरलेन रोड़ तथा हिंगोरिया फाटक पर ऑवर ब्रीज का निमार्ण कार्य चल रहा है जिससे शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों एवं बसों से जाम की स्थिति निर्मित होने एवं रोड एक्सीडेंट होने के संभावना बनी रहती है। उक्त स्थिति एवं शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था सुधारू रूप से संचालित करने के लिए एसडीएम श्री संजीव साहू द्वारा वाहन डायर्वट करने संबंधी आदेश जारी किया है।
अतः निम्नानुसार मार्गो परिवर्तित किया जाने का आदेश आगामी आदेश तक दिया जाता है।
जावद फंटाः जावद फंटा से नीमच शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहन, बस, ट्रक आदि प्रतिबंधित होकर मालखेड़ा फंटा से नीमच शहर में प्रवेश करेंगे। (मोटरसाईकिल, कार, पिकअप के लिए रास्ता बालू रहेगा)
कृर्षि उपज मण्डी बघाना से बाहर जाने वाले वाहन सीजारपीटी चौराहा, स्पेण्टा पेट्रोल पंप होते हुए मनासा मार्ग से जेतुपरा फंटा होकर बाहर जायेगें।
कृर्षि उपज मण्डी बघाना आने वाले वाहन जैतपुरा से मनासा नाका, सीआरपी चौराहा, लायनडेन होते हुए कृर्षि मण्डी बघाना जायेगे।
भरभडिया फटे से जावद की ओर जाने वाले मार्ग पर लोकल बसे ही प्रवेश करेगी। अन्य मार्ग/अन्य राज्य जाने वाली बसे पुर्णतः प्रतिबंधित रहेगी जो मैसी शौरूम से डाक बंगला, जैतपुरा होते हुए बाहर जायेगी। (मोटरसाईकिल, कार, पिकअप के लिए रास्ता चालू रहेगा)
भाटखेड़ा से आने वाले कमर्शियल वाहन जैतपुरा से मनासा नाका, सीआरपी चौराहा, लायन डेन होते हुए मण्डी जायेगें।
स्पेण्टा पेट्रोल पंप स्पेण्टा पेट्रोल पंप से जावद फंटा की ओर बस, ट्रेक्टर, भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगें। (मोटरसाईकिल, कार, पिकअप के लिए रास्ता चालू रहेगा)
बस/ट्रक एवं अन्य समस्त भारी वाहनों का नीमच शहर में आवागमन जेतुपरा फंटा, मालखेड़ा फंटा रहेगा। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
–00–
श्री बंजारा आज मनासा आएंगे
नीमच 28 नवम्बर 2025, म.प्र.विमुक्त घुमंतु और अर्द्धघुमंतु समुदाय अभिकरण के अध्यक्ष श्री बाबुलाल बंजारा आज 29 नवम्बर 2025, शनिवार को कार द्वारा बगुनिया जिला मंदसौर से प्रात:10 बजे प्रस्थान कर, भानपुरा, गांधी सागर, रामपुरा होते हुए मनासा आएंगे और रात्रि विश्राम नई ननोर कुकडेश्वर में करेंगे। वे 30 नवम्बर को नई ननोर कुकडेश्वर से प्रात: 10 बजे प्रस्थान कर, उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे।
-00-
जीएसटी राजस्व वसूली का विशेष अभियान चलायें : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा
प्रदेश में बैंक गारंटी के लिये ईबीजी अनिवार्यव्यवसायियों के सहयोग से होगी लक्ष्य पूर्ति आसान
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने की वाणिज्यिक कर विभाग की समीक्षा
नीमच : 28 नवम्बर, 2025, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जीएसटी राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने शुक्रवार को निवास कार्यालय में वाणिज्यिक कर वसूली, जीएसटी, आबकारी एवं पंजीयन राजस्व की वसूली के लक्ष्य प्राप्ति के संबंध में समीक्षा की।
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने अधिकारियों ने निर्देश दिए कहा कि केंद्र सरकार से लक्ष्यों के पुनः निर्धारण संबंधी चर्चा करें और इस वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा में हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध प्रयास करें। उप मुख्यमंत्री श्री देवडा ने लक्ष्य प्राप्त करने में आ रही बाधाओं की जानकारी ली और कहा कि व्यापारी समुदाय के सहयोग से कठिन लक्ष्यों को भी प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समुदाय को समय पर टैक्स जमा करने के फायदे के बारे में निरंतर बताने की आवश्यकता है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि समय पर पूरा टैक्स भरने वालों को विशेष रूप से प्रभावित किया जाना चाहिए। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने निर्देश दिये कि तीनों विभागों के मैदानी अधिकारियों को भी निर्धारित राजस्व लक्ष्य तय समय में वसूली के लिये विशेष प्रयास करवाएं
बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 10 हजार टैक्स पेयर है जो राजस्व वसूली का 90 प्रतिशत देते हैं। इसी तरह पांच लाख बीस हजार ऐसे टैक्स पेयर जो 10 प्रतिशत टैक्स देते हैं। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि कर राजस्व वसूली को तेज करने के लिए व्यवसाईयों को निरंतर परामर्श देना होगा वे व्यापार और प्रदेश के विकास के हित में पूरा टैक्स सरकार को दें।
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि मध्यप्रदेश में डिजिटल राजस्व प्रशासन आने से राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश की पहचान बनी है। पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग की नई पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि पंजीयन के बाद दस्तावेज की कॉपी डिजिटल लॉकर, ईमेल और व्हाट्सऐप पर उपलब्ध कराई जा रही है और साथ ही ई-स्टॉम्प निर्माण को भी आमजन के लिए सरल बनाया गया है। सेवा प्रदाता व्यवस्था के लिए संपदा 2.0 मोबाइल ऐप भी विकसित किया गया है जो नागरिकों को पंजीयन से जुड़ी सभी सुविधाएं एक क्लिक पर उपलब्ध करा देता है।
उप मुख्यमंत्री श्री देवडा ने कहा कि पंजीयन विभाग एक बड़ा और दीर्घकालिक लक्ष्य हासिल कर सकता है। भौतिक दस्तावेज का डिजिटलीकरण तेजी से पूरा किया जा रहा है। पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग की उपलब्धियां न केवल राजस्व वृद्धि की दिशा में अभूतपूर्व परिणाम दे रहे हैं बल्कि नागरिकों को तुरंत सुरक्षित और पारदर्शित सेवाएं उपलब्ध कराने के राज्य सरकार के संकल्प को भी पूरा कर रहे है।
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा को आबकारी आयुक्त श्री अभिजीत अग्रवाल ने बताया गया कि आबकारी विभाग ने तय निर्धारित लक्ष्य 18 हजार करोड़ में माह नवम्बर तक 11 हजार करोड़ प्राप्त कर लिया है। आने वाले 4 माह में निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
पूरे प्रदेश में बैंक गारंटी के लिये ईबीजी को अनिवार्य किया गया है। ओवररेटिंग को रोकने के लिये विशेष अभियान भी चलाए जा रहे है, जल्द ही आबकारी ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों की बैठक भी ली जाएगी। अब प्रदेश में पिछले दो वर्षों में आबकारी नीति ने नए पारदर्शी और जनहितकारी स्वरूप को हासिल किया है। परिणामस्वरूप आबकारी राजस्व में वृद्धि हुई है और विभागीय कामकाज को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है। सभी सरकारी कामकाज ऑनलाइन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आबकारी सुधारो के क्षेत्र में ऐतिहासिक निर्णय किए हैं। पारदर्शिता और समन्वित प्रयास से प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर एक आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित किया। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में राजस्व अर्जन में 9.98 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
नवाचारी व्यवस्थाएं
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने तीनों विभागों की नवाचारी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। जिसमें संपदा 2,0 एप्लीकेशन को नवाचार के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार मिला है। इसी प्रकार “इजऑफ डूइंग बिजनेस” मेरे भू प्रबंधन के क्षेत्र में भी सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि के लिए पुरस्कार दिया गया है और वर्ष 2024-25 में भारत सरकार की राज्यों को पूंजीगत व्यय के लिए दी जाने दी जाने वाली विशेष सहायता योजना में नवाचारों के लिए 200 करोड़ का पूंजीगत इंसेंटिव दिया गया है।
बैठक में प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर श्री अमित राठौर, आबकारी आयुक्त श्री अभिजीत अग्रवाल, कमिश्नर वाणिज्यिक कर श्री पी. धनराजू, महानिरीक्षक पंजीयन श्री अमित तोमर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
–00-
नीमच में व़द्धजन शिविर सम्पन्न-101 मरीजों ने शिविर का लाभ लिया
नीमच 28 नवम्बर 2025, जिला चिकित्सालय नीमच द्वारा शुक्रवार को रेडक्रॉस सभागार में सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटिल के मार्गदर्शन में वृद्धजन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का कुल 101 मरीजों एव 85 वृद्धजनों ने लाभ लिया। नोडल अधिकारी डॉ.मनीष यादव, मेडिकल ऑफिसर डॉ.रानी थानी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.रितु राज शर्मा, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर नयन, दंतचिकित्सक डॉ.प्रियंका देपुरिया रेसिडेंट शल्य चिकित्सक डॉ.नेहा चौधरी ने शिविर में मरीजों का परीक्षण कर, उपचार किया एंव निःशुल्क दवा वितरण किया गया एवं एनसीडी क्लिनिक के नर्सिंग ऑफिसर मनीष व्यास,एव दिव्या सोनी ने मरीजों का बीपी शुगर की जाँच कर, वृद्धावस्था से जुड़ी देखभाल के बारे में जानकारी दी गई। डॉ.हुसैन बेगुवाला ने वृद्धजनों की निःशुल्क फिजियो थेरपी की।
–00–
सेंट्रल नोडल अधिकारी श्री कुमार ने की
नीमच जिले में जनसहयोग से तालाब गहरीकरण कार्यो की सराहना
नीमच 28 नवम्बर 2025, जल शक्ति मंत्रालय के तहत जल शक्ति अभियान कैच द रैन 2025 तहत गुरूवार को जल संचय जन भागीदारी जन जागरूकता की ओर विषय पर कलेक्टर श्री हिमाशु चंद्रा की अध्यक्षता, जिला पंचायत जिला सीईओ श्री अमन वैष्णव, केन्द्र सरकार से सेन्ट्र्ल नोडल अधिकारी श्री निरमोद कुमार, निर्देशक, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय सुश्री ट्विंकल चड्डा, वैज्ञानिक, केन्द्रीय भूजल बोर्ड जल शक्ति मंत्रालय की उपस्थिति में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल निगम, वन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, जल संसाधन विभाग एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में वर्षा ऋतु उपरांत नीमच जिले में कैच द रैन एवं जल संचय जन भागीदारी के कार्यो की सभी विभागों से विस्तार से चर्चा की गई। सेन्ट्रल नोडल अधिकारी श्री निरमोद कुमार ने जिले में जल गंगा संवर्धन के तहत जन सहयोग से तालाब गहरीकरण, बोरी बंधान, पौधा रोपण, एक बगियां मॉं के नाम कार्यो की सराहना की। सेन्ट्रल नोडल अधिकारी श्री कुमार एवं सुश्री चड्ढा ने जिले में जनभागीदारी से हुए जल संरक्षण कार्यो, पेयजल योजनाओं का मौके पर निरीक्षण भी किया।
–00–
सभी बीएलओ शेष रहे इम्युरेशन फार्म शुक्रवार शाम तक डिजिटलाईज्ड कर एस.आई.आर.कार्य पूर्ण करें- श्री चंद्रा
कलेक्टर ने वी.सी. में दिए निर्देश
नीमच 28 नवम्बर 2025, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिले में चलाए जा रहे एस.आई.आर.फार्म के डिजिटलाईजेशन का कार्य की बीएलओ वार समीक्षा की । इस बैठक में एडीएम श्री बी.एस.कलेश उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री चंद्रा ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी, सचिव, रोजगार सहायक, सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शुक्रवार को शाम 5 बजे तक शेष सभी इम्यूरेशन फार्म अनिवार्य रूप से डिजिटलाईज्ड करवाने के निर्देश दिए। सभी बी.एल.ओ.शुक्रवार को ही शतप्रतिशत डिजिटलाईज्ड का काम पूर्ण करवाएं और सभी ईआरओ शुक्रवार को शाम तक रिर्पोट प्रस्तुत करें।
जावद में एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीएलओ एवं राजस्व की टीम ने एसआईआर कार्य तत्परतापूर्वक पूर्ण करने पर सराहना की। इस वीडियों कांफ्रेस में सभी बीएलओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार भी उपस्थित थे।
–00–
कानून व्यवस्था की आदर्श स्थिति सुनिश्चित करें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कांफ्रेंस द्वारा दिए निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा है,कि प्रदेश में नागरिकों का सामान्य जन-जीवन सुनिश्चित करने के लिए सभी तरह के अपराधों पर पूर्ण नियंत्रण की कार्यवाही की जाए। कानून व्यवस्था की जिले में अच्छी एवं आदर्श स्थिति रहे, यह कलेक्टर, एस.पी. सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने गुरूवार की रात्रि मुख्यमंत्री निवास से प्रदेश के समस्त कलेक्टर्स, एस.पी.से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रमुख निर्देश
• अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता हो।
• पुलिस की नियमित गश्त होना चाहिए।
• किसानों को कहीं भी खाद की समस्या ना हो, उचित प्रबंधन करें। वितरण की व्यवस्था सुधारने पर ध्यान दें। खाद लेने के लिए अधिक देर लाइन में लगने की नौबत ना आए, ऐसी व्यवस्था बनाएं। किसी किसान को दिक्कत नहीं आनी चाहिए।
• अधिकांश जिलों में ठंड की अधिकता को देखते हुए जनता के लिए व्यवस्थाएं बनाएं। गांवों से शहरों में या केंद्रों में खाद क्रय करने आए किसान बंधुओं के लिए भी शीतकाल से बचाव के आवश्यक उपाय करें।
नीमच में एन.आई.सी.कक्ष में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, एस.पी.श्री अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस.कलेश व अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
–00–
एसआईआर अभियान में नीमच जिले की ऊंची उड़ान
जिले में 97.98 प्रतिशत ईम्युरेशन फार्म डिजिटाईज्ड कर, प्रदेश में दूसरा स्थान हांसिल
जावद वि.स.99.60 प्रतिशत फार्म डिजिटाईज कर जिले में शीर्ष पर
जिले में 6 लाख 6 हजार से अधिक मतदाताओं के फार्म डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण
नीमच 28 नवम्बर 2025, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में नीमच जिले ने विशेष गहन पुनरीक्षण में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले ने कुल 97.98 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर, इस अभियान को सफल बनाकर प्रदेश में दूसरा स्थान हांसिल किया है। जिलेभर में 745 बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की कलेक्टर, एडीएम, एसडीएम, तहसीदार द्वारा निरंतर समीक्षा की जा रही हैं। पुनरीक्षण के दौरान गणना फॉर्म (ईएफ) वितरण से लेकर डिजिटाइजेशन तक, प्रत्येक स्तर पर नीमच जिले का उल्लैखनीय प्रदर्शन रहा हैं।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.एस.कलेश ने बताया, कि शुक्रवार को प्रात: 10 बजे तक की स्थिति में नीमच जिले में कुल 6 लाख 19 हजार 141 मतदाताओं में से 6 लाख 6 हजार 953 मतदाताओं के इम्युरेशन फार्म डिजिटाईज्ड किए जा चुके है, जो कि 97.98 प्रतिशत है। नीमच जिले की विधानसभा क्षेत्र मनासा में कुल 203128 मतदाताओं में से 196108 गणना फॉर्मो का डिजिटाइजेशन पूरा किया गया है, जो 96.54 प्रतिशत की सफलता दर्शाता है। जावद विधानसभा नेजिले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। यहां 183826 मतदाताओं में से 183094 फॉर्मो का डिजिटाइजेशन किया गया है। जावद ने 99.60 प्रतिशत की सफलता के साथ जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। नीमच विधानसभा में 232887 मतदाताओं में से 227751 फॉर्म डिजिटाइज कर, 96.54 प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया गया है।
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सभी बी.एल.ओ.की कलेक्टोरेट में मंगलवार को आयोजित वीडियों कांफ्रेंसिंग बैठक में एस.आई.आर.कार्य की अच्छी प्रगति की सराहना करते हुए सभी बी.एल.ओ.को बधाई दी। उन्होने सभी बी.एल.ओ.से कहा,कि अब वे शेष रहे इेम्युरेशन फार्मो को भी शतप्रतिशत डिजिटलाईजेशन का कार्य शुक्रवार शाम तक पूर्ण करें। कलेक्टर ने सभी ई.आर.ओ.को निर्देश दिए, कि एस.आई.आर.तहत ईम्युरेशन फार्मो के डिजीटलाईजेशन का कार्य शुक्रवार की शाम तक शतप्रतिशत पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।कलेक्टर ने ई.आर.ओ., एसडीएम, तहसीलदार एवं राजस्व व अन्य विभागों के ई. एस.आई.आर.कार्य में लगे हुए सभी अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा टीम भावना से किए गये कार्यो की सराहना की है।
–00–
ऑन लाइन गीता प्रतियोगिता और गीता पाठ में अधिकाधिक जन भागीदारी सुनिश्चित की जाए
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर दिए निर्देश
नीमच 28 नवम्बर 2025, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आगामी 1 दिसंबर को गीता जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर राज्य में हो रहे कार्यक्रमों की तैयारी की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभ्युदय मध्य प्रदेश (गवर्नेंस एंड ग्रोथ समिट) निवेश से रोजगार (अटल संकल्प उज्जवल मध्य प्रदेश ) के अंतर्गत 25 दिसंबर को ग्वालियर में हो रहे कार्यक्रम के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गीता महोत्सव के संबंध में मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा जिला कलेक्टर्स और पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि 1 दिसंबर गीता जयंती पर गीता महोत्सव के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों में जन सामान्य की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। श्रीमद्भागवत गीता के विभिन्न अध्यायों की संस्कृत और हिंदी में, स्कूल कॉलेज के साथ-साथ जन सामान्य को प्रतियां उपलब्ध करवाकर, गीता पर केंद्रित क्विज आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं। गीता ज्ञान के प्रसार से जन सामान्य की विचार प्रक्रिया और मानसिकता पर सकारात्मक प्रभाव होगा।
उल्लेखनीय है कि श्रीमद्भगवतगीता ऑन लाइन ज्ञान प्रतियोगिता में प्रवृष्ठि 28 नवम्बर तक www.geetamahotsav.com पर होगी। जिसमें तीन श्रेणियों में भागीदारी की जा सकती है। सभी श्रेणियों के लिए पृथक -पृथक पुरस्कारों का प्रावधान भी किया गया है। यह पुरस्कार 26 जनवरी 2026 को दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर्स, को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर अधिक से अधिक नागरिकों को विभिन्न प्रतियोगिताओं और गीता पाठ में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें।
गीता पाठ के कार्यक्रमों में होगी व्यापक सहभागिता
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने गीता पाठ कार्यक्रम की तैयारियों की भी जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि 1 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती पर मध्यप्रदेश में सभी विकास खंडों, जिला मुख्यालयों, संभागीय मुख्यालयों पर श्रीमद्भगवद्गीता के 15 वें अध्याय का पाठ किया जा रहा है। जन सामान्य द्वारा युगावतार भगवान श्रीकृष्ण के मानव कल्याण के संदेश को आत्मसात किए जाने के उद्देश्य को इस गीता पाठ से सफल बनाया जा सकता है। वीर भारत न्यास द्वारा गीता पाठ के साथ-साथ गीता प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के विद्यार्थी बड़ी संख्या में हिस्सा ले रहे हैं।
–00–


