खेल-स्वास्थ्यमंदसौरमध्यप्रदेश

गौरव गिरवाल स्मृति 6–साइडर फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज


पहले दिन हुए 4 मैच

जिला फुटबॉल संघ, मंदसौर द्वारा स्वर्गीय गौरव गिरवाल की स्मृति में आयोजित किया जा रहा 6–साइडर फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हो गया है। टूर्नामेंट के पहले दिन 4 मैच हुए। टूर्नामेंट की शुरुआत अतिथियों और खिलाड़ियों द्वारा स्वर्गीय गौरव गिरवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
प्रथम दिन पहला मैच निमिष सिक्सर और झावा सिक्सर के बीच हुआ जिसमें निमिष सिक्सर ने झावा सिक्सर को 1–0 से हराया। निमिष सिक्सर की तरफ से आराध्य पोरवाल(इलू) ने विजई गोल दागा । पूरे मैच में बेहतरीन खेल के प्रदर्शन करने के कारण निमिष सिक्सर के खिलाड़ी प्रतीक रोखले को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार टूर्नामेंट कमेटी द्वारा प्रदान किया गया। दिन का दूसरा मैच देवांशू सिक्सर और आशु सिक्सर के बीच हुआ, जिसको आशु सिक्सर की टीम ने 1–0 से जीता। मैच के बीच देवांशू सिक्सर के खिलाड़ी द्वारा की गई गलती के कारण आशु सिक्सर की टीम को पेनल्टी मिली, जिसका फायदा आशु सिक्सर की टीम के कप्तान आशुतोष दुबे ने विजई गोल मारकर उठाया।  इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आशु सिक्सर के गोलकीपर पीयूष ओहरी को दिया गया।
दिन का तीसरा मैच वसीम सिक्सर और साईं सिक्सर के बीच हुआ। इन दोनों टीम के बीच का मुकाबला पूरे दिन का सर्वश्रेष्ठ मुकाबला रहा जिसमें साईं सिक्सर और वसीम सिक्सर की दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर। मैच के अंत समय तक दोनों ही टीमें गोल मारने का प्रयास करती रही लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली और मैच बिना किसी स्कोर के बराबरी पर समाप्त हुआ। दोनों ही टीमों को 1–1 अंक दिया गया। इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले साईं सिक्सर के सबसे छोटे खिलाड़ी वंश चौहान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
दिन का चौथा और अंतिम मैच बाबू सिक्सर और झावा सिक्सर के बीच खेला गया। मैच शुरू होते ही झावा सिक्सर खिलाड़ी राहुल सिंह सिसोदिया ने बाबू सिक्सर के डिफेंस को भेद कर गोल मारकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। दूसरे हॉफ के शुरू होते ही बाबू सिक्सर की टीम ने गोल मारने के बहुत प्रयास किए लेकिन उनको कोई भी सफलता नहीं मिली। दूसरे हॉफ के समाप्त होने से कुछ क्षण पहले झावा सिक्सर के खिलाड़ी अंशुमान ने 1 और गोल मारकर अपनी टीम की बढ़त को 2–0 कर दिया और इस तरह झावा सिक्सर ने यह मैच जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच झवा सिक्सर के खिलाड़ी राहुल सिंह सिसोदिया को दिया गया।
आज के टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि स्वर्गीय गौरव गिरवाल की माताजी श्रीमती तेज कुंवर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री गौरव अग्रवाल, श्री बंशीलाल धनगर जनपद पंचायत सदस्य, भाजपा उत्तर मंडल महामंत्री श्री बंशी राठौर, पूर्व महामंत्री भाजपा श्री गोलू शाह उपस्थित रहेसके अतिरिक्त आयोजन में जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष श्री बाबू गुर्जर, सचिव श्री विपिन शर्मा, उपाध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह चौहान, सहसचिव श्री गोरधन सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, दीपक शर्मा, अक्षय उपाध्याय, कमल कंडारे, राकेश श्रीवास्तव,प्रतीक रोखले, मामा काजी, निमिष दुग्गड़, आशुतोष दुबे, राहुल सिंह सिसौदिया आदि सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री अंशुल शर्मा ने किया और आभार विपिन शर्मा ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}