अपराधमंदसौरमंदसौर जिला

 मंदसौर काला खेत हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

 मंदसौर काला खेत हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर। काला खेत में गुरुवार रात्रि हुए हत्या कांड का आरोपी पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोच लिया है। आरोपी की पहचान जहुर हुसैन पिता लाल शाह, उम्र 46वर्ष, निवासी ग्राम पलसोड़ा, तहसील धरियावद, जिला प्रतापगढ़ (राज.) के रूप में हुई है।

जानकारी के जहुर हुसैन मंदसौर काला खेत में सो रहा था जिसे उठाने पर नाराज होकर उसने नुकीले पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही मुबारिक हुसैन की मौत हो गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही मंदसौर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और तकनीकी व मानवीय स्रोतों की मदद से कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस आरोपी से हत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}