राष्ट्रीय परशुराम सेना द्वारा संतोष वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने थाना शामगढ़ पहुंचकर दिया आवेदन, पुतला दहन भी किया

राष्ट्रीय परशुराम सेना द्वारा संतोष वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने थाना शामगढ़ पहुंचकर दिया आवेदन, पुतला दहन भी किया
शामगढ़- नगर में ब्राह्मण समाज के सभी सदस्यों द्वारा ब्राह्मण कन्याओं के बारे में अश्लील बात करने वाले IAS संतोष वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए पुलिस थाना शामगढ़ पहुंचकर आवेदन दिया एवं सभी ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी के द्वारा सब्जीमंडी चौराहे पर पुतला दहन किया गया एवं नारेबाजी की गई..
राष्ट्रीय परशुराम सेना, शामगढ़ द्वारा थाना शामगढ़ में एक लिखित शिकायत (एफआईआर) दर्ज कराने हेतु औपचारिक ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। साथ ही सब्जी मंडी चौराहे पर वर्मा का पुतला दहन भी किया यह ज्ञापन राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतर्राष्टीय कवि पं अमित शर्मा,परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित जितेंद्र व्यास के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष पं. श्रीकांत शर्मा के द्वारा सौंपा गया, जिसमें संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि 23 नवंबर 2025 को भोपाल स्थित डॉ. अंबेडकर जयंती मैदान में आयोजित अजाक्स सम्मेलन के दौरान संतोष वर्मा द्वारा सार्वजनिक मंच से ब्राह्मण समाज की बेटी एवं महिलाओं को लेकर अत्यंत आपत्तिजनक, अपमानजनक और समाज में वैमनस्य फैलाने वाला भाषण दिया गया।
इस भाषण का वीडियो प्रसारण सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे प्रदेश में फैल गया, जिससे ब्राह्मण समाज सहित समस्त हिंदू समाज की महिलाओं में गहरा आक्रोश, पीड़ा और असुरक्षा की भावना पैदा हुई है।
राष्ट्रीय परशुराम सेना ने ज्ञापन में स्पष्ट किया कि संतोष वर्मा द्वारा दिया गया यह वक्तव्य न केवल धर्म, जाति और मूलवंश के आधार पर समुदाय विशेष का अपमान करता है, बल्कि समाज में जातिगत विद्वेष, अशांति और सामाजिक ताना-बाना भंग करने वाला है।
इस कृत्य से ब्राह्मण समाज की गरिमा को ठेस पहुंची है और महिलाओं के प्रति अत्यंत निर्लज्ज एवं अमर्यादित अभिव्यक्ति की गई है।
संगठन ने मांग की है कि इस मामले में संतोष वर्मा पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 96, 308(2) एवं 356(7)(2)(3)के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाए।
अभियुक्त का विवरण ज्ञापन में दर्ज करते हुए बताया गया कि संतोष वर्मा (पुत्र मंडो वर्मा) वर्तमान में कृषि विभाग मंत्रालय, भोपाल में उपसचिव के रूप में पदस्थ हैं।
साथ ही, उन प्रमुख पाँच साक्षियों का भी उल्लेख किया गया जिन्होंने उक्त वीडियो एवं समाचार को देखा-सुना और जो इस मामले में प्रत्यक्ष प्रमाण प्रस्तुत कर सकते हैं।
राष्ट्रीय परशुराम सेना ने मांग की है कि समाज की मर्यादा, महिलाओं की सुरक्षा, और सामाजिक सौहार्द की रक्षा हेतु तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
उक्त ज्ञापन में पण्डित पंकज व्यास, राजेंद्र आचार्य जिला कार्य. अध्यक्ष मयंक व्यास तहसील अध्यक्ष सहित संपूर्ण तहसील कार्यकारिणी एवं अन्य समाजजन उपस्थित रहें !



