
संकुल स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का समापन:: चयनित खिलाडी विधानसभा स्तर पर दिखाएंगे अपना हुनर

किशनगढ़ ताल
ठाकुर शंभू सिंह तंवर
– संकुल स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का समापन हुआ जिसमें आलोट विकासखंड के 6 संकुल ने भाग लिया अंतिम दिवस कराड़िया संकुल की संकुल स्तरीय प्रतियोगिता शा.उ.मा.वि. कराड़िया में आयोजित हुई जिसमे मुख्य अतिथि विधानसभा संयोजक नन्दनराज जैन, भाजपा जोगणिया माता मंडल अध्यक्ष हरिसिंह गुर्जर,पप्पूसिंह राठौर सरपंच कराड़िया, विजय वेद भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, पर्वत सिंह किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, मंडल उपाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह पंवार, राकेश पाठक मंडल उपाध्यक्ष विद्यालय प्राचार्य रामचंद्र पोरवाल रहे ।कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक दुर्गाशंकर मोयल, विकासखंड सांसद खेल प्रभारी अतुल वर्मा रहे।
कबड्डी बालक विजेता बरखेड़ा, उपविजेता कराड़िया रहा, बालिका कबड्डी में विजेता बरखेड़ा, उपविजेता मोरिया रहा ! रस्साकस्सी बालक में विजेता बरखेड़ा उपविजेता कराड़िया रहा ! बालिका रस्साकस्सी में विजेता मोरिया उपविजेता बरखेड़ा रहा ! बालक क्रिकेट में विजेता कराडिया सतोलिया बालक व् बालिका वर्ग में विजेता कराड़िया रहा ! बालिका 100 मीटर में वैष्णवी गुर्जर प्रथम, द्वितीय रवीना कुंवर, तृतीय पूजा रहे 100 बालक वर्ग प्रथम अनिल द्वितीय शिवराज तृतीय युवराज 200 मीटर बालिका में चंचल प्रथम, पूजा द्वितीय व प्रियंका तृतीय रहे 200 मीटर बालक प्रथम स्थान युवराज द्वितीय शिवराज तृतीय अनिल 400 मीटर बालिका में भावना सूर्यवंशी प्रथम, भावना द्वितीय व माया तृतीय रहे 400 बालक वर्ग प्रथम स्थान कमल द्वितीय स्थान अनिल तृतीय युवराज रहे निर्णायक की भूमिका युवराज सिंह सोलंकी चांदनी राठौर रहे कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र पांचाल ने किया आभार बद्रीलाल बसेर ने माना !



