राजनीतिभोपालमध्यप्रदेश

अश्विनी परांजपे को महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, श्याम टेलर को युवा मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष किया नियुक्त 

अश्विनी परांजपे को महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, श्याम टेलर को युवा मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष किया नियुक्त 

मध्यप्रदेश में बीजेपी ने युवा और महिला मोर्चा के नए प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त कर संगठन में नई ऊर्जा भर दी है. शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने श्याम टेलर को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष और अश्विनी परांपजे को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष बनाने की घोषणा की है. दोनों की नियुक्ति के बाद शाजापुर और जबलपुर में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

नए युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष का राजनीतिक सफर

शाजापुर से राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले श्याम टेलर लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं. उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में छात्र नेता के रूप में अपना सफर शुरू किया और अपनी मेहनत और नेतृत्व क्षमता के दम पर तेजी से आगे बढ़ते गए. ABVP में रहते हुए उन्हें कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जहां उन्होंने एक मजबूत टीम के साथ प्रभावी काम किया।

छात्र राजनीति से प्रदेश नेतृत्व तक

इसके बाद श्याम टेलर को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया. जिले में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने युवाओं को संगठित किया, कई नवाचार किए और लगातार वरिष्ठ नेताओं का विश्वास मजबूत किया. उनके नेतृत्व और संगठन कौशल को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए उनका चयन किया. उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही शाजापुर में उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

महिला मोर्चा की नई कमान अश्विनी परांजपे

महिला मोर्चा की नई प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी परांजपे लंबे समय से संगठन से जुड़ी रहीं है. साल 2000 से 2014 तक उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर मंत्री और प्रदेश मंत्री के रूप में अहम जिम्मदारी निभाई. इसके बाद उन्हें ABVP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी शामिल किया गया।

स्मृति ईरानी के लिए किया था अभियान

अश्विनी परांजपे ने 2014 में अमेठी में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के चुनाव अभियान की बागडोर संभाली थी, जहां उनके संगठन कौशल की खूब सराहना हुई थी. साल 2015 में वह महिला मोर्चा में शामिल हुईं और इसी साल उन्हें जबलपुर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई. उनके बेहतरीन काम की वजह से अब पार्टी ने उन्हें महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}