मंदसौरमंदसौर जिला

इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर के आम आदमी व गरीब वर्ग के लिए बैंकों के द्वार खोले – पूर्व विधायक श्री पाटिल

जिला कांग्रेस कार्यालय पर मनी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती गांधी की जयंती

मंदसौर। देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्रीमती इंदिरा गांधी की जन्म जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय मंदसौर पर पार्टी के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल व पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया ने श्रीमती इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जन्म जयंती पर संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल ने कहा इंदिराजी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण क्यों किया क्योंकि सभी बैंक अमीरों के थे सो गरीब वर्ग को बैंक लोन नहीं देते थे,खाता नहीं खोलते थे सो इंदिराजी ने साहसिक कदम उठाकर सारे बैंकों को राष्ट्रीयकरण कर दिया और आज हम देखते हे कि हर वर्ग व गरीब लोगों के खाते बैंकों में खुल रहे हे और लोन भी मिल रहा है।श्री पाटिल ने आगे कहा कि इंदिराजी की निर्णय लेने की क्षमता गजब की थी।इंदिरा गांधी जी के कार्यकाल में ही हरित क्रांति की शुरुआत हुई, जिससे देश में खाद्यान्न उत्पादन में भारी वृद्धि हुई और भारत खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना । इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया ने कहा कि इंदिराजी ने सामाजिक न्याय और आर्थिक समानता को केंद्र में रख कर गरीब और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कई योजनाए लागू कर 1969 में 14 प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों, किसानों और छोटे व्यापारियों तक बैंकिंग सुविधाएँ पहुँचा कर भारत की अर्थव्यवस्था में आम लोगों की भागीदारी बढ़ाई। श्री रातडिया ने आगे कहा कि इंदिरा गांधी ने निर्णायक नेतृत्व दिखाते हुए 1971 के युद्ध में भारत को जीत दिलाई और बांग्लादेश का निर्माण संभव हुआ। इससे भारत की सैन्य और कूटनीतिक शक्ति विश्व स्तर पर स्थापित हुई। देश के नव निर्माण में इंदिराजी के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। साथ ही इस अवसर पर सोमिल नाहटा, मनजीत सिंह टुटेजा,अजय लोढ़ा,तरुण खींची, सुश्री इष्टा भाचावत, नेहा कनकमल जेन, वर्षा सांखला,मीना चौहान, सकलेन करार, सम्यक जैन आदि ने भी स्व.श्रीमती इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजेश सोलंकी ने किया व आभार ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास दशोरा ने माना । इस जन्म जयंती के मौके पर महिलाओं में सुनीता बंडी,राखी सत्रावाला,अनिता भदौरिया, राज नारायण लाड़,दिलीप देवड़ा,वहीद जैदी,सुदर्शन सिंह शक्तावत, युनुस भाई मेव,आसिफ छिपा,राजेंद्र सेठिया,सुनील गुप्ता, अभिषेक पाटीदार,लियाकत नीलगर, शैलेन्द्र गोस्वामी,घनश्याम चौहान, अजय सोनी,चंद्रशेखर अहिरवार, आमीन खान,सादिक गोरी, दुर्गेश चंदेल,योजन गौड़,भैरूलाल कुमावत, राकेश सेन,शुभम जेन आदि इस अवसर पर उपस्थित थे ।

============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}