गरोठमंदसौर जिला
उदिया महाविद्यालय में बिरसा मुण्डा जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया

उदिया महाविद्यालय में बिरसा मुण्डा जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया
गरोठ- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकास खण्ड गरोठ जिला मंदसौर द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम अंतर्गत श्री शिवनारायण उदिया शासकीय महाविद्यालय गरोठ में बिरसा मुंडा जयंती जनजातिय गौरव दिवस का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्यात परामर्शदाता हेमंत पांडे द्वारा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन परिचय देते हुए, सभी विद्यार्थियों को बताया गया , समाज में एकता के विषय पर प्रकाश डाला गया, जातिवाद से दूर होकर हम सब एक है, और आपस में प्रेम करें और देश को मजबूत करें। प्रियंका मांदलिया द्वारा बिरसा मुंडा के जनजातीय आंदोलन के बारे में जानकारी दी, एमएस डब्ल्यू छात्रों द्वारा उनके सामाजिक कार्यो के बारे में बताया। नन्दकिशोर प्रजापति परामर्शदाता द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जनजातीय आंदोलन को लेकर सभी विद्यार्थियों को बताया व आज के समय मे समाज मे फैल रही भ्रांतियों को दूर करने हेतु हम सब को संयुक्त रूप से प्रयास करना चाहिए , समाज मे गरीब पिछड़े लोगो को सहयोग करना चाहिए आदि विषय पर बताया। कार्यक्रम के अंत मे रघुवीरसिंह सोलंकी ने सभी छात्र, छात्राओं का आभार व्यक्त किया।



