भक्ति/ आस्थामंदसौरमध्यप्रदेश
श्री पशुपतिनाथ मंदिर के 65वें प्रतिष्ठा महोत्सव पर आज प्रथम बार होगी विशेष तांडव आरती

सफेद फूलों से सजेंगे महादेव, 2 क्विंटल हलवे के प्रसाद का होगा वितरण
मन्दसौर। अष्टमुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आज 9 नवम्बर 2025, रविवार को 65वां प्रतिष्ठा महोत्सव बड़े ही उत्साह व धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान मंदसौर नगर में प्रथम बार विशेष तांडव आरती का आयोजन होगा।
पशुपतिनाथ मंदिर पुजारी परिवार द्वारा यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की पंचमी के पावन अवसर पर भूतभावन भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। पुजारी परिवार के तत्वावधान में हर वर्ष इस आयोजन को भव्यता के साथ मनाया जाता है।
पुजारी परिवार ने बताया कि आज रविवार को प्रातः 51 ब्राह्मणों द्वारा रूद्राभिषेक का आयोजन होगा तत्पश्चात् अष्टमुखी भगवान का दोपहर को विशेष सफेद फूलों से नयनाभिराम श्रृंगार होगा जिसके दिन भर श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। साथ ही मंदसौर में प्रथम बार सायं 6 बजे से विशेष तांडव आरती का आयोजन होगा। यह आरती दाहोद के ढोल, शहनाई की धुन व भव्य आतिशबाजी के साथ होगी। आरती पश्चात् 2 क्विंटल हलवे का प्रसाद का भोग लगाकर भक्तों को वितरित किया जाएगा।
पशुपतिनाथ मंदिर पुजारी परिवार ने सभी धर्मालुजनों एवं नगरवासियों से इस भव्य धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का अनुरोध किया है।