भगवान बिरसा मुंडा जयंती वर्ष के अंतर्गत जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रमों का शुभारंभ

डॉ. रघुवीर सिंह शासकीय महाविद्यालय, सीतामऊ में विविध आयोजन
सीतामऊ। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर डॉ. रघुवीर सिंह शासकीय महाविद्यालय, सीतामऊ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ हुआ। 1 से 15 नवंबर तक चलने वाले इन आयोजनों में निबंध, भाषण, चित्रकला, क्विज ,रंगोली, मेंहदी, तथा व्यक्तिगत एवं सामूहिक खेल सहित कई प्रतिस्पर्धी एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।
शुभारंभ दिवस पर मां सरस्वती एवं भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया जिसमें डॉ. **राजेश वैष्णव** ने बिरसा मुंडा के जीवन-समरसता, जनचेतना, स्वतंत्रता संघर्ष तथा जनजातीय समाज के उत्थान में उनके योगदान पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने और सामाजिक समरसता की दिशा में कार्य करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। संस्थान का उद्देश्य इन गतिविधियों के माध्यम से युवा पीढ़ी में भगवान बिरसा मुंडा के विचारों, जनजातीय संस्कृति के गौरव एवं परंपरा के संरक्षण को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित आयोजित की गई ।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. अश्विनी बैस ने किया एवं आभार डॉ. रेखा कुमावत ने व्यक्त किया।


