कृषि दर्शनमंदसौरमंदसौर जिला

किसानों को मौसम परिवर्तन आधारित मोबाइल एप के बारे में जागरूक करे- डॉ. एच.पी.सिंह.


कृषि विज्ञान केंद्र, मंदसौर की रबी 2025-26 की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

मन्दसौर। कृषि विज्ञान केंद्र, मंदसौर की रबी 2025-26 की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक 4 नवम्बर, मंगलवार को हाईब्रीड मोड में डॉ. एच.पी.सिंह, अधिष्ठाता प्रतिनिधि, उद्यानिकी महाविद्यालय, मन्दसौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें डॉ. जी. एस. चुण्डावत, प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र, मन्दसौर ने प्रगति प्रतिवेदन खरीफ 2025 एवं रबी 2025-26 की प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की एवं साथ ही फसल परीक्षणों एवं प्रदर्शनों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।
इस बैठक में डॉ. एच.पी. सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि जलवायु परिवर्तन को देखते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र अपनी कार्ययोजना तैयार करें तथा मौसम परिवर्तन आधारित मोबाइल एप के बारे में किसानों को जागरूक किया जाये जिससे किसानों को पूर्व से ही मौसम परिवर्तन के बारे मे जानकारी मिल सके जिससे उनकी फसलों को प्राकृतिक आपदा से कम नुकसान हो।
इस कार्यक्रम में अटारी जोन- 9 जबलपुर से ऑनलाइन जुड़े डॉ. ए.के. राउत ने सुझाव दिया कि कृषि विज्ञान केन्द्र कृषकों को ऑनलाइन मार्केट लिंकेज के विषय में जागरूक करें जिससे उन्हे अपने उत्पाद का उचित मूल्य मिल सकें।
कार्यक्रम में डॉ सी.पी. पचौरी प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख के.वी.के. नीमच, डॉ सी.आर कांटवा वैज्ञानिक के.वी.के. रतलाम, श्री रवीन्द्र मोदी उप संचालक कृषि विभाग, श्री के.एस. सोलंकी उपसंचालक उद्यानिकी विभाग, डॉ. मनीष इंगोले उपसंचालक पशुपालन विभाग, डॉ. मुरलीधर मीणा वैज्ञानिक राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र अजमेर, श्री ए.के. मिश्रा प्रभारी एन.एच.आर.डी.एफ. इन्दौर, श्री एम.के. पानखेड़े मत्स्य पालन विभाग, इंजी. राकेश पालीवाल सी.एफ.एम.टी.टी.आई. बुधनी, श्री मनीष कुमार महिला एवं बाल विकास विभाग, इंजी. श्री पंकज पाटीदार कृषि अभियांत्रिकी विभाग, श्रीमति अनिता धाकड़ सहायक संचालक कृषि विभाग, श्री आर.एल. मेडा सहायक संचालक कृषि विभाग, श्री चेतन पाटीदार एस.ए.डी.ओ कृषि विभाग, श्री आशुतोष घानेकर एन.एस.सी., श्री रामेश्वर पाटीदार बीज प्रमाणीकरण संस्था, श्री बद्रीलाल सॉलिडर्ड संस्था, श्री राकेश पाटीदार मन्दसौर एग्रो एफ.पी.ओ एवं जिले के उत्कृष्ट कृषक बालकृष्ण पाटीदार, ईश्वरलाल पाटीदार, वल्लभ पाटीदार ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। इस अवसर पर डॉ. एस.पी. त्रिपाठी, श्री संतोष पटेल एवं श्री राकेश अस्के भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश गुप्ता एवं आभार डॉ. निशिथ गुप्ता ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}