मा. वि. गरनाई में मनाया गुरुनानक जी का जन्मदिन प्रकाश पर्व मनाया

मा. वि. गरनाई में मनाया गुरुनानक जी का जन्मदिन प्रकाश पर्व मनाया
मंदसौर। गुरु नानक देव जी की जन्मदिन प्रकाश पर्व पर शाला की प्रधानाध्यापिका श्रीमती ललिता सिसोदिया के द्वारा बच्चों को गुरुनानक देव जी के बारे में समझाते हुए बताया कि गुरुनानक देव सिख धर्म के पहले गुरु है। यह दिन कार्तिक माह की पूर्णिमा के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
इनका जन्म 1469 को तलवंडी पाकिस्तान हुआ था। उन्होंने सिख धर्म की स्थापना की तथा लोगों को एक ही ईश्वर में आस्था रखने की सलाह दी गुरुदेव ने समानता प्रेम एवं सेवा करने की सलाह दी उन्होंने लोगों को सदा भक्ति के मागे पर चलने की सलाह दी। इस प्रकार से गुरुदेव के जीवन के बारे में बताया तथा उसके पश्चात शाला के सभी बच्चो द्वारा गुरुदेव के बारे में अपने अपने विचार व्यक्त किए तथा लोगों को उनके आदर्शों पर चलने की सलाह दी। आज शाला में बड़ी आनंद के साथ में गुरु नानक देव जी का जन्म दिवस मनाया जिसने उत्साह पूर्वक भाग लिया। साथ-साथ शाला की सहाय मेंक शिक्षिका ने भी अपने विचार रखे तथा अंत में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती सिसोदिया ने आभार व्यक्त किया।


