मंदसौर जिलासीतामऊ
प्रेस क्लब सीतामऊ के पत्रकारों का दीपावली मिलन समारोह संपन्न

प्रेस क्लब सीतामऊ के पत्रकारों का दीपावली मिलन समारोह संपन्न
सीतामऊ। नगर के होटल सरोज में प्रेस क्लब तहसील सीतामऊ के पत्रकारों का दीपावली मिलन समारोह एवं बैठक संपन्न हुई।इस अवसर पर सभी उपस्थित पत्रकारों ने एक दूसरे को दीपावली नव वर्ष की बधाइयां शुभकामनाएं दी तथा सभी पत्रकारों के सुख-दुख में हर संभव साथ रहने का संकल्प लिया। बैठक में संगठन के पंजीयन प्रक्रिया सभी पत्रकारों का विधिवत पंजीयन कर बीमा कवरेज का लाभ दिए जाने की प्रक्रिया तथा संगठन की निरंतर बैठक आयोजन करने के साथ ही अधिकारियों जनप्रतिनिधियों के साथ प्रेस से मिलिए कार्यक्रम आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर बैठक में संरक्षक रामेश्वर जामलिया, लक्ष्मी नारायण मांदलिया, संयोजक हिम्मत सिंह चौहान अध्यक्ष प्रकाश शर्मा उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा विजय गिरोठिया, कोषाध्यक्ष बलवंत भट्ट सचिव देवदास बैरागी सह सचिव जगदीश चंद चौहान, राजेश चौधरी संगठन मंत्री चरणसिंह चौहान, प्रवक्ता निलेश शर्मा, नवीन विश्वास द्विवेदी गोवर्धन लाल कुमावत राजनगर साबिर पटेल, संजय व्यास अंबालाल मकवाना हितेश राय मालानी भाऊ गोवर्धन, दिलीप कारा,श्याम लाल शर्मा गोवर्धन माली आदि पत्रकार गण उपस्थित रहे।



