देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स एवं ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के वाइस चेयरमैन  विशाल अग्रवाल देंगे भारत के औद्योगिक नवाचार और ग्रीन एनर्जी पर व्याख्यान

ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स एवं ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के वाइस चेयरमैन  विशाल अग्रवाल देंगे भारत के औद्योगिक नवाचार और ग्रीन एनर्जी पर व्याख्यान

 

गोरखपुर / लंदन सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के वाइस चेयरमैन  विशाल अग्रवाल को यूनाइटेड किंगडम के हाउस ऑफ लॉर्ड्स एवं ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भारत के औद्योगिक विकास, नवाचार तकनीकी, ग्रीन एवं क्लीन एनर्जी, कार्बन उत्सर्जन में कमी और रोजगार सृजन जैसे विषयों पर व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया गया है।यह आमंत्रण उन्हें “द नेक्स्ट इकोनॉमी फोरम 2025” के अंतर्गत भेजा गया है, जिसका आयोजन ब्रांड विस्टा कंसल्टिंग (यूके) द्वारा किया जा रहा है।

इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन का विवरण —

3 नवम्बर 2025 को व्याख्यान कार्यक्रम यूके के हाउस ऑफ लॉर्ड्स, लंदन में आयोजित होगा।

📍 4 नवम्बर 2025 को दूसरा सत्र विश्व प्रसिद्ध ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, में आयोजित किया जाएगा।

अपने व्याख्यान के दौरान  विशाल अग्रवाल भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहे तीव्र औद्योगिक विकास, तकनीकी प्रगति, उद्योगों और शिक्षा संस्थानों के मध्य बढ़ते सहयोग, तथा ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।वे यह भी साझा करेंगे कि भारत के तकनीकी विद्यार्थी कैसे शिक्षा के साथ-साथ उद्योगों से जुड़कर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं।अग्रवाल के नेतृत्व में सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक मंचों पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। चाहे भारत सरकार की एथेनॉल नीति के तहत अनाज आधारित एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देना हो, पैकेजिंग सेक्टर में नवाचार करना हो या ग्रामीण भारत में रोजगार सृजन और सस्ती दरों पर कोका-कोला उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करना — समूह ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज आज भारत के लगभग प्रत्येक राज्य में एक विश्वसनीय और सम्मानित ब्रांड के रूप में स्थापित है। यह समूह कोका-कोला का एक प्रमुख बॉटलिंग पार्टनर है तथा डिस्टिलरी, एथेनॉल उत्पादन, पैकेजिंग, और ट्रांसपोर्ट सेवाओं में सक्रिय है। समूह की इकाई सुपीरियर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पास आज सौ से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों का आधुनिक बेड़ा है, जो उत्पादों के सुचारू और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को सुनिश्चित करता है।वाइस चेयरमैन श्री विशाल अग्रवाल के नेतृत्व में सुपीरियर ग्रुप “ग्रीन एनर्जी, क्लीन भारत” की दिशा में निरंतर कार्यरत है और अब वैश्विक मंचों पर भारत की औद्योगिक शक्ति और नवाचार क्षमता का प्रतिनिधित्व करने जा रहा है।उपरोक्त जानकारी सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के सीएचआरओ एवं कार्पोरेट अफेयर्स डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}