मंदसौरमंदसौर जिला

कुचड़ौद में दीपावली के दुसरे दिन पड़वी पर पंचांग वाचन, गुरु राजा और माली के घर जल निवास से अच्छी वर्षा के योग

कुचड़ौद में दीपावली के दुसरे दिन पड़वी पर पंचांग वाचन, गुरु राजा और माली के घर जल निवास से अच्छी वर्षा के योग

कुचड़ौद | दीपावली के दुसरे दिन पड़वी पर शाम को परंपरागत रूप से श्री राम जानकी मंदिर, कुंडेल चौक पर वार्षिक पंचांग वाचन का आयोजन किया गया। पंडित कृष्ण गोपाल दीक्षित ने आगामी वर्ष का विस्तृत ज्योतिषीय ब्योरा देते हुए बताया कि इस वर्ष अच्छी वर्षा के योग बन रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष का राजा गुरु, मंत्री मंगल रहेगा और रोहिणी नक्षत्र समुद्र में स्थित है, वहीं जल का निवास माली के घर में होने से पर्याप्त वर्षा के संकेत मिल रहे हैं। पंडित दीक्षित ने बताया कि पंचांग के अनुसार इस वर्ष दो मावठे पड़ेंगे, जिससे रबी फसलों पर प्रभाव पड़ेगा।

धर्म और पाप का संतुलन भी किया गया उजागर

वर्ष के धार्मिक और पापीय पक्ष का आकलन करते हुए बताया गया कि इस वर्ष 117 बिस्वा अधर्म और 18 बिस्वा पाप का योग है। सत्य बराबर धर्म 1.5 बिस्वा है

तीन सोमवती अमावस्या, एक सोमवती पूर्णिमा

इस वर्ष विशेष रूप से तीन सोमवती अमावस्या और एक सोमवती पूर्णिमा हैं। पंडित दीक्षित ने बताया कि वर्ष में अधिक पुरुषोत्तम मास भी रहेगा।

सोना-चांदी और धान में तेजी-मंदी के योग

आर्थिक दृष्टिकोण से पंचांग में बताया गया कि सोने-चांदी में अचानक तेजी के योग आश्विन माह में बन रहे हैं। धान के व्यापार में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ग्रामीण जन इसी पंचांग के अनुसार धान की बुवाई और विक्रय की योजना बनाते हैं।

प्रजा में असंतोष, नेताओं में टकराव के संकेत

पंचांग के अनुसार प्रजा में विद्रोह, नेताओं में खींचतान और आगजनी की घटनाएं संभव हैं। किसी बड़े नेता की हानि की भी संभावना जताई गई है।

वर्षों से निभाई जा रही परंपरा

यह पंचांग वाचन की परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। ग्रामीण आज भी इस पंचांग को खेती, व्यापार और सामाजिक जीवन के निर्णयों में मार्गदर्शक मानते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}