बरखेड़ा गंगासा में गोवर्धन पूजा पर्व मनाया गया

बरखेड़ा गंगासा में गोवर्धन पूजा पर्व मनाया गया
गरोठ–गोवर्धन पूजा भारतीय संस्कृती में एक महत्वपूर्ण त्यौहार है, जो भगवान कृष्ण के विजय का प्रतीक है, इस दिन लोग अपने घरों में गोवर्धन पूजा करते हैं, और भगवान श्री कृष्ण को याद करते हैं। बरखेड़ा गंगासा में गोवर्धन पूजा के अवसर पर लोगों ने अपने घरों को सजाया पूजा अर्चना की। सभी ग्रामवासी गौशाला पहुंचे व गौमाता की पूजा अर्चना की।
ग्रामवासी ग्राम पंचायत भवन के सामने मैदान में एकत्रित हुए यहां गौमाता के सिंगो से छोड़ फाड़ा गया। और अपने परिवार के साथ मिलकर इस त्यौहार का आनंद लिया ।
मंदसौर जिले के कई गांव में छोड़ने की प्रथा का आयोजन होता है, गोवर्धन पूजा के बाद यह छोड़ फाड़ने की प्रथा होती है। मंदसौर जिले के गरोठ बरखेड़ा गंगासा में दीपावली के पावन पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष की श्री लक्ष्मी पूजन के एक दिन बाद गोवर्धन पूजा के दिन गोवर्धन पूजा की पूजा करने के पश्चात बड़ी ही धूमधाम से छोड़ फाडने का आयोजन किया गया। इस प्रथा में गौ माता अपने सिंघो से छोड़ फाड़ती है, बरखेड़ा गंगासा में छोड़ फाड़ने की बरसो पुरानी परंपरा है, कई वर्षों से यहां परंपरा चली आ रही है। इस वर्ष भी गांव के बाहर बड़े मैदान में गाय के तीखे सिंघो द्वारा छोड़ फाड़ा गया। गांव के सभी लोग और आसपास के लोग देखने के लिए एकत्रित हुए। इसके पश्चात चारभुजा नाथ मंदिर राम मंदिर राधा कृष्ण मंदिर पीपल चौक श्रीराम मंदिर सहित चारों मंदिरों में पूजा कर अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया गया।उक्त जानकारी विनोद धाकड़ पत्रकार बरखेड़ा गंगासा ने दी।