बास्केटबॉल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शहडोल एवं जबलपुर के लिए चार छात्र/ छात्राओं का चयन

सीतामऊ-SGFI शालेय स्कूल गेम्स बास्केटबॉल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शहडोल एवं जबलपुर के लिए सीतामऊ बास्केटबॉल क्लब के 14 वर्ष बालक /बालिका वर्ग में चार छात्र/ छात्राओं का चयन
बास्केटबॉल क्लब सीतामऊ से SGFI शालेय स्कूल गेम्स राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छात्र शुभम् बैरागी पैरामाउंट एकेडमी, अक्षित सेठिया विवेकानंद स्कूल सीतामऊ एवं छात्राओं में दृष्टि जे.के.स्कूल सीतामऊ प्रेक्षा वाडेल विवेकानंद स्कूल सीतामऊ का उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयन हुआ है बास्केटबॉल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बालिका वर्ग की शहडोल में 22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 025 तक आयोजित होगी एवं बालक वर्ग की बास्केटबॉल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 025 तक जबलपुर में आयोजित होगी चयनित खिलाड़ी को युवा भाजपा नेता एवं समाज सेवी उत्सव जैन द्वारा सम्मान किया गया इस अवसर पर खेल शिक्षक हिम्मत सिंह चौहान ,आदित्य सेठिया, युनुस मोहम्मद, पंकज पंवार ,राजेंद्र राठौर सांसद प्रतिनिधि,नितेश मकवाना खेल प्रभारी उपस्थित रहे उक्त कार्यक्रम की जानकारी बास्केटबॉल कोच एवं व्यायाम शिक्षक नरेंद्रसिंह सिसौदिया द्वारा दी गई



