मंदसौर जिलासीतामऊ

सीतामऊ पुलिस द्वारा नगर मे हुई चोरी का किया पर्दाफाश, आरोपी को किया गिरफ्तार, तीन आरोपी फरार 

सीतामऊ पुलिस द्वारा नगर मे हुई चोरी का किया पर्दाफाश, आरोपी को किया गिरफ्तार, तीन आरोपी फरार 

सीतामऊ ।पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा निर्देश दिये गए इसके तारतम्य मे 12.10.25 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता कुरील व एस डी ओ पी सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति के नेतृत्व मे थाना प्रभारी सीतामऊ निरीक्षक मोहन मालवीय के द्वारा गठित टीम को थाना सीतामऊ में घटित सम्पत्ति संबंधी अपराध में उनि रामलाल दडींग एवं पुलिस बल द्वारा दिनांक 25.07.25 को आरोपी पिन्टु को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुछताछ में आरोपी पिंटू ने बताया कि अपने अन्य 03 साथियों के साथ मिलकर की गई चोरी करना स्वीकार किया।

फरियादी मोनेश सोनी पिता प्रहलाद सोनी उम्र 31 साल सदर बाजार महाविर चोक सीतामऊ ने थाने पर आकर रिपोर्ट किया कि मेरी सोनी चाँदी की दुकान आडा बाजार सीतामऊ में है जहा पर मैं सोने चाँदी का व्यापार करता हूं। रोज की तरह मै दिनांक 24.07.25 के शाम 7.00 बजे दुकान को बंद कर ताला लगाकर घर चला गया तो आज दिनांक 25.07.25 को सुबह करीब 8.00 बजे मैरे पिताजी दुकान खोलने के लिये दुकान पर गये तो उनको दुकान के शटर का नकुचा टुटा हुआ था फिर उन्होने दुकान का शटर खोलकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था व आलमारी का लाक टुटा हुआ था तो फिर उन्होने मुझे फोन लगाकर पुरी घटना बतायी में जल्दी से दुकान पर गया व देखा तो गल्ले मे व अलामारी में ग्राहको से पुराने चादी के जेवर खरीदे हुए थे जिनमे से एक जोड़ चांदी के बटन दो जोड पाइजब 1 चेन सिक्के 5 व परचुनी मिक्स टुटी हुई ।चांदी एवं 2 चादीं के टुकडे चांदी की पोची 1 नग चांदी की अगुंठी 03 नग,चांदी के छत्र 08 नग, आदी चांदी की टुट फुट होकर वजनी करीबन 300- 400 ग्राम पुराने इस्तेमाली होकर कुल किमती करीबन 35 से 40 हजार रुपये कि कोई अज्ञात व्यक्ति दुकान का नकुचा तोडकर चोरी करके ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 487/25.07.25 धारा 331(4), 305 बीएनएस का पजिबध्द कर विवेचना मे लिया गया दोराने विवेचना आज दिनांक12.10.25 को आरोपी पिन्टु उर्फ प्रकाश पिता राजन बाछडा उम्र 28 साल निवासी तलाऊ थाना कुकडेश्वर को किया गिरफ्तार व आरोपी के कब्जे से 5500 रु. जप्त कर अन्य 03 आरोपियो की तलाश हेतु आरोपी पिन्टु का पी.आर .लिया गया ।

गिर. आरोपी – पिन्टु उर्फ प्रकाश पिता राजन बाछडा उम्र 28 साल निवासी तलाऊ थाना कुकडेश्वर नीमच (म.प्र.),

फरार आरोपी – अन्य 03 आरोपी, जप्त मश्रुका – 5500 रु.

उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक मोहन मालवीय थाना प्रभारी थाना सीतामऊ ,व गठीत टीम का विशेष योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}