देशउत्तर प्रदेश

मध्यदेशीय वैश्य महासभा का निर्विरोध चुनाव हुआ संपन्न, द्वारिका प्रसाद मद्धेशिया बने जिला अध्यक्ष

मध्यदेशीय वैश्य महासभा का निर्विरोध चुनाव हुआ संपन्न, द्वारिका प्रसाद मद्धेशिया बने जिला अध्यक्ष

देवरिया मध्यदेशीय वैश्य महासभा के जनपद देवरिया इकाई का निर्विरोध चुनाव रविवार को गोरखपुर के पीपीगंज स्थित काली मंदिर परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। चुनाव में जिला अध्यक्ष पद पर द्वारिका प्रसाद मद्धेशिया को सर्वसम्मति से चुना गया, जबकि अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ।चुनाव प्रक्रिया का संचालन प्रदेश संयोजक राजनीतिक प्रकोष्ठ हरे राम गुप्ता ने किया, जिनके पर्यवेक्षक के रूप में शरद मद्धेशिया ने भूमिका निभाई। चुनाव अधिकारी के सहयोगी के तौर पर कार्यवाहक जिला अध्यक्ष गोरखपुर गणेश मद्धेशिया और एडवोकेट रामानंद (दाढ़ी वाले) उपस्थित रहे।निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद मद्धेशिया के अलावा महामंत्री के पद पर भगवान दास मद्धेशिया, कोषाध्यक्ष राजन मद्धेशिया तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदलाल मद्धेशिया शामिल हैं। यह चुनाव महासभा की एकजुटता का प्रतीक बन गया, जहां सभी उम्मीदवारों को बिना किसी विवाद के सर्वसम्मति से चुना गया।चुनाव स्थल पर बड़ी संख्या में समर्थक और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें अवधेश मद्धेशिया, सुभाष मद्धेशिया, सुधाकर गुप्ता, अच्छे लाल मद्धेशिया, उमाशंकर मद्धेशिया, दीनबंधु मद्धेशिया, दुर्गेश मद्धेशिया, राजबली मद्धेशिया, बिट्टू मद्धेशिया, जटाशंकर मद्धेशिया, मनीष मद्धेशिया, शुभम मद्धेशिया, कैलाश मद्धेशिया, नितिन मद्धेशिया, देवता मद्धेशिया, सुनील मद्धेशिया, रमाकांत मद्धेशिया, मनोज मद्धेशिया, विनय मद्धेशिया, दिनेश मद्धेशिया, अनिरुद्ध गुप्ता, संजय मद्धेशिया, विपिन मद्धेशिया, ओमप्रकाश गांधी, क्रांति गुप्ता आदि प्रमुख नाम थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संरक्षक उमाशंकर गुप्त ने की, जबकि संचालन कृपा निधान गुप्त ने किया। निर्विरोध निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को मध्यदेशीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त और प्रदेश महामंत्री गिरीश चंद्र गुप्त ने दूरभाष पर बधाइयां दीं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।यह चुनाव महासभा की जिला इकाई को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा सामुदायिक विकास में योगदान देने के लिए नई दिशा देगा। पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे वैश्य समाज के हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}