भानपुरा पुलिस कि कारवाई, ट्रक से परिवहन की जा रही 3920 किलोग्राम अवैध मछली जप्त कर आरोपीयों को किया गिरफ्तार

भानपुरा पुलिस कि कारवाई, ट्रक से परिवहन की जा रही 3920 किलोग्राम अवैध मछली जप्त कर आरोपीयों को किया गिरफ्तार
भानपुरा।पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना के द्वारा कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया । जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमति हेमलता कुरील, SDOP गरोठ श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी भानपुरा निरीक्षक आर.सी. दांगी व चौकी प्रभारी भैसोदामण्डी उनि बलवीरसिंह यादव के कुशल नेतृत्व मे दिये गये दिशा निर्देशो का पालन करते हुए अवैध मछली परिवहन करते आरोपीगणो को पकडा व ट्रक को जप्त किया गया ।
– 05.10.2025 को सउनि ओकारसिह ठाकुर चौकी भैसोदामंडी थाना भानपुरा को विश्वसनीय मुखबीर व्दारा सूचना दी गई की एक टाटा कम्पनी का एक छोटा ट्रक क्रमांक GJ-32T8175 में चम्बल नदी से अवैध रुप से निकाली गई मछली भर कर तीन व्यक्ति निमथुर टोल चोराहा से भानपुरा गरोठ होते हुए गुजरात तरफ लेकर जाने वाले है सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपीगणो 1.अल्ताफ पिता उमरशेख जाति मुसलमान उम्र. 57 साल नि. ग्राम वेरावल जिला गिर सोमनाथ गुजरात 2 जुबेर पिता जावेद शेख जाति मुसलमान उम्र. 40 साल नि.ग्राम वेरावल जिला गिर सोमनाथ गुजरात 3 राकेश पिता किशनलाल जाति भोई उम्र. 50 साल नि. इमली बाजार के पास मराठी मोहल्ला इन्दोर के कब्जे वाले ट्रक क्रमांक GJ 32 T 8175 को चैक करते ट्रक के पीछे कंटेनर मे 112 केरेट मे 3920 किलो ग्राम किमती करीबन 300000/- रुपये की अवैध मछलिया भरी होना पाई गई ।आरोपीगणो के कब्जे से 3920 किलो ग्राम अवैध मछली किमती 300000/- व उसके परिवहन हेतु उपयोग मे लाया जा रहा ट्रक क्रमांक GJ 32 T 8172 किमती 200000/- रुपये का जप्त कर आरोपीगणो के विरुध्द थाना भानपुरा पर अपराध धारा 303 (2) बीएनएस 5 मत्स्य अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । विवेचना के दोरान अवैध मछली के स्त्रोत और खपतकर्ताओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।
आरोपी – 1.अल्ताफ पिता उमरशेख जाति मुसलमान उम्र. 57 साल नि. ग्राम वेरावल जिला गिर सोमनाथ गुजरात
2 जुबेर पिता जावेद शेख जाति मुसलमान उम्र. 40 साल नि. . ग्राम वेरावल जिला गिर सोमनाथ गुजरात
3 राकेश पिता किशनलाल जाति भोई उम्र. 50 साल नि. इमली बाजार के पास मराठी मोहल्ला इन्दोर (म.प्र.)
जप्त मश्रुकाः-3920 किलो ग्राम मछली 300000/- व एक ट्रक GJ 32 T 8175 किमती 2000000/- कुल किमती 2700000/-
सराहनीय भूमिकाः- निरीक्षक आर.सी. दांगी ,उनि बलवीरसिंह यादव,सउनि ओकारसिंह ठाकुर ,प्र.आर. 33 नरेन्द्र धनगर आर. 842 मुख्तियार,आर. 565 लोकेन्द्र वाघेला, का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।



