मंदसौरमध्यप्रदेश

अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन कि राष्ट्रीय व प्रांतीय कार्यशाला संपन्न, 74 नगर अध्यक्षों ने किया पदभार ग्रहण

हम सिर्फ दरी बिछाने के लिए या पैसा खर्च करने के लिए नहीं- राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पोरवाल 

युवा संगठन विकेंद्रीकरण के साथ समाज के दुःख दर्द में मजबूती से खड़ा रहने वाला संगठन बन गया- श्री उदिया 

सीतामऊ।कोई भाजपा का कोई कांग्रेस का काम हमारे समाज के बंधु तन-मन-धन समर्पित भाव से कार्य करते हैं फिर जब कोई पद टिकट कि बारी आती है तो किसी और को मिल जाता है। हम सिर्फ दरी बिछाने के लिए या पैसा खर्च करने के लिए नहीं। हमें अब ताकत के साथ आगे बढ़ना है। पार्टीयों को हमसे काम है मदद चाहिए तो हमारे लिए भी सोचना पड़ेगा। उक्त उद्बोधन महासभा अध्यक्ष श्री मुकेश पोरवाल ने पोरवाल मांगलिक भवन सीतामऊ में आयोजित युवा महाकुंभ एवं प्रदेश राष्ट्रीय बैठक में पधारे युवाओं को संबोधित करते हुए कही।

श्री पोरवाल ने कहा कि विगत महिने सुवासरा कि घटना में पोरवाल बंधुओं ने बरसते पानी में जो ताकत दिखाई इसके लिए सभी का बहुत बहुत धन्यवाद। श्री पोरवाल ने कहा कि चुनाव आते ही टिकट मांगने पर नहीं मिलता है।अपना पार्टी के साथ क्षेत्र समाज में भी पकड़ होनी चाहिए।जिसको भी राजनीतिक क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र के चुनाव लड़ना है वो समाज के साथ अपनी पार्टी क्षेत्र में अभी से पकड़ बनाना शुरू करें।

युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेन्द्र उदिया ने महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि युवा संगठन निरंतर समाज के बीच पहुंच रहा है। युवा संगठन संगठनात्मक संरचना का विकेंद्रीकरण के साथ समाज के दुःख दर्द में मजबूती से खड़ा रहने वाला संगठन बन गया है। समाज के सभी युवाओं को संगठन संगठन से जोड़ने के लिए चेतना यात्रा मंदसौर से 15 दिसंबर से 15 जनवरी के समय में गांव गांव शहर तक पहुंचेगी। युवाओं को जोड़ने के साथ बहनों को भी सम्मान दिलाने के लिए युवाती संगठन के गठन कि प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है जिसमें 15 से 40 वर्ष कि युवतियों को सदस्य बनाया जा रहा है।अब तक 51 युवतियों का संगठन कि सदस्यता प्रदान कि गई है।

श्री उदिया ने कहा कि जिसको चुनाव लड़ना है वो आज से ही जुट जाएं। जिसको भी चुनाव लड़ना उसे आवेदन देना पड़ेगा। आवेदन के बाद समाज संगठन का निर्णय होगा वह सर्वमान्य होगा। जिसका निर्णय समाज ने किया उसका सभी को साथ देना है। और संगठन कि और से भी तन-मन- धन से सहयोग किया जाएगा।

कार्यशाला महाकुंभ संयोजक श्री निर्मल फरक्या ने स्वागत भाषण में सभी का छोटी काशी कि पावन पूण्य धरा पर स्वागत अभिनंदन किया और कहा कि कि समाज के जो बंधु राजनीति क्षेत्र में कार्य करते हैं।उनको मजबूत बनाने के लिए हम सबको एकजुटता के साथ सहयोग प्रदान करना पड़ेगा नहीं तो राजनीति में समाज के शीर्ष नेतृत्व के बिना पिछले दिनों कि घटना हमारी कमजोरी रही है। इसलिए हमें अगर मजबूत होना है तो समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले का साथ देना पड़ेगा।

महासभा महामंत्री श्री मुकेश दानगढ शामगढ़ ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज का व्यक्ति किसी भी राजनैतिक में है उसे जिस क्षेत्र से चुनाव मैदान में जाना है। उसे समाज के साथ अन्य समाज में अपनी क्षेत्र में अपनी पहचान पकड़ बनाए। सिर्फ समाज से अपेक्षा अधिक से अधिक मदद करें यह संभव नहीं हो सकता है। इसके लिए समाज से जुड़ना पड़ेगा।

श्री सुरेश पोरवाल तालोद ने संबोधित करते हुए कहा कि 5000 कि आबादी में 3000 मतदाताओं में 15 वर्ष से तीसरी बार सरपंच हु समाज के केवल पांच घरों में लगातार अच्छे मतों से विजय रहा।यह मेरा कार्य विकास और जनता में विश्वास का परिणाम है। सुवासरा विधानसभा पोरवाल बाहुल्य होने के बाद भी विधायक नहीं है ये दुख कि बात है।

भाजपा नेत्री श्रीमती शांता वेद शामगढ़ ने कहा कि समाज के व्यक्ति को पार्टीयों से महत्व दिया जाता है उन्हें जो जिम्मेदारी टिकट दिया जाता है।उनका साथ तनमन समर्पित भाव से करना है।

जिला पंचायत सदस्य रिंकेश डपकरा ने संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति क्षेत्र में आगे बढ़ने का काम पहले प्रिंट मीडिया फिर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और अब सोशल मीडिया के साथ समाज के लोगों का सपोर्ट होना चाहिए। आज समाज के लोग जनपद नगर पंचायत पंचायत तक ही हम सीमित है। इससे आगे बढ़ने के लिए समाज के स्वजनों कि भूमिका होना जरूरी है। पहले नगर पंचायत अध्यक्ष चार पांच है आज एक है तो हम पिछे क्यों है।हमारी कमी है। स्वजनों को एकजुटता के साथ सभी यह सोचे कि मेरी इसमें क्या भूमिका रहेगी।

श्री डपकरा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को पार्टीयां लोकप्रिय बनाने के लिए समाज का हर व्यक्ति काम करें। समाज के नेता हमको त्याग कि भावना बढ़ाते हुए समाज के बीच में बैठकर काम करेंगे।जब तक समाज का कोई विधायक नहीं बन जाता है तब तक माला मंच साझा नहीं करुंगा।

गरोठ नपं अध्यक्ष राजेश सेठिया ने संबोधित करते हुए कहा कि क्या हम पोरवाल समाज के बलबूते पर ही हम चुनाव जीत सकते हैं यह संभव नहीं है। पर हमारी पहचान पकड़ अन्य समाज में भी होना चाहिए। इसके लिए हमें अन्य समाज कि सामाजिक संस्थाओं में भी हम जुड़े अपनी जमीन बनाएं और आगे बढ़ें तभी हम सफल रह सकते हैं। हमारे समाज का संगठन इतना मजबूत होना चाहिए कि समाज के सभी लोग जुड़े किसी संगठन कि मजबूती उसके साथ संख्या बल भी आवश्यक है। इसके साथ ही विभिन्न पदों पर हैं उनका साथ सहयोग ले। आज दुसरे समाजों कि पकड़ कितनी मजबूत है यह हमें सोचना और समझना पड़ेगा। हमारी मजबुती समाज में हमारी पकड़ है। हम चुनाव नहीं लड रहे पर आपकी पकड़ है तो आपको सभी जुड़ना पुछ परख करेंगे।

महासभा पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ श्री बंशीलाल धनोतिया,युवा संगठन संस्थापक अध्यक्ष श्री राजेन्द्र संघवी देवास पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक पोरवाल मप्र युवा अध्यक्ष श्री जितेन्द्र काला, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री अंकित धनोतिया रुद्राक्ष सुवासरा ,  नगर अध्यक्ष भरत मांदलिया ,रोनक चौधरी रावतभाटा, जिला पंचायत सदस्य श्री रिंकेश डपकरा आदि ने भी संबोधित किया।

कार्यशाला में समाज कि राजनीतिक आर्थिक सामाजिक सुदृढ़ता और संगठनों कि मजबूती को लेकर संवाद कार्यशाला आयोजित कि गई। जिसमें युवा और समाज जनों पदाधिकारीयों ने अपने अपने विचार रखे।

कार्यशाला महाकुंभ का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुकेश पोरवाल युवा संगठन संस्थापक अध्यक्ष श्री राजेन्द्र संघवी देवास पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक पोरवाल विशेष अतिथि महासभा पूर्व अध्यक्ष श्री बंशीलाल धनोतिया युवा संगठन पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोविन्द पोरवाल पोरवाल समाज सीतामऊ अध्यक्ष श्री कैलाश घाटिया काका अतिथि युवा संगठन राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री अंकित रुद्राक्ष मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र काला आलोट, पंकज कामरिया चक नागदा एवं अधिवेशन महाकुंभ संयोजक श्री निर्मल फरकिया तथा अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेन्द्र उदिया कि अध्यक्षता में भगवान श्री गणेश जी राजा टोडरमल जी तस्वीर पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अतिथि गणों का स्वागत द्वारा फुल माला दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।

नागरिकों ने किया शोभायात्रा का स्वागत अभिनंदन 

प्रदेश राष्ट्रीय कार्यशाला के पूर्व आराध्य देवी मोड़ी माताजी मंदिर प्रांगण से ढोल ढमाके बेंड बाजे और युवाओं के जयघोष के साथ गणपति चौक महावीर चौक सदर बाजार आजाद चौक राजवाड़ा चौक महाराणा प्रताप चौराहे से होकर बस स्टैंड होते हुए राजा टोडरमल मार्ग से सैकड़ों युवाओं का कारवां मांगलिक भवन पहुंचा जहां राष्ट्रीय प्रदेश बैठक कार्यशाला में तब्दील हो गया। शोभायात्रा का नगर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने फुल बरसा कर स्वागत अभिनंदन किया।

74 नगर अध्यक्षों ने किया पदभार ग्रहण

इस अवसर कार्यशाला में अतिथि गणों द्वारा युवा संगठन के नगर गांव इकाई के 74 अध्यक्षों को पदभार ग्रहण शपथ दिलाई और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यशाला में पधारे दानदाता श्री समरथ मुजावदिया कचोली नीमच द्वारा 11000 रुपए कि सहयोग राशि प्रदान करने पर सम्मानित किया गया।

अगली कार्यशाला होगी आलोट में 

कार्यशाला में मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र काला सरपंच सुरेश पोरवाल एवं आलोट क्षेत्र से आए पोरवाल बंधुओं ने अगली त्रेमासिक कार्यशाला आलोट में आयोजित करने कि घोषणा की।कार्यक्रम का संचालन युवा अधिवक्ता राजकुमार पोरवाल, युवा संगठन राष्ट्रीय महामंत्री श्री जगदीश काला द्वारा किया गया आभार पोरवाल समाज सीतामऊ अध्यक्ष श्री दिपक घाटिया द्वारा व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}