रविवार को गुराड़िया बालाजी से गांधी चौराहे तक विशाल ट्रैक्टर रैली

किसान को मिली राहत, धन्यवाद मोहन सरकार
मन्दसौर- प्राकृतिक कहर ने किसानों के लिए आर्थिक संकट खड़ा कर दिया था। खरीब सत्र की मुख्य फसल किसानों की आर्थिक रीढ़ कहे जाने सोयाबीन की फसल रोगग्रस्त होने से उसके उत्पादन पर असर पड़ा जिससे किसान अपनी लागत भी निकाल पा रहा था। किसानों की आखरी उम्मीद प्रदेश की सरकार से थी। ऐसे में संकट की घड़ी में किसान के साथ भाजपा सरकार खड़ी नजर आई। और 3 अक्टूबर को प्रदेश के मुखिया किसान हितेषी मुख्यमंत्री ने जिले के किसानों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 267 करोड़ की राहत राशि डाली। जिससे किसान के चेहरों पर उम्मीद की एक नई किरण नजर आयी और रबी सत्र की तैयारी में आ रही आर्थिक बाधा दूर हुई। जिले के किसानों ने किसान हितेषी मुख्यमंत्री का धन्यवाद व आभार के रूप में रविवार को भव्य ट्रैक्टर रैली गुराडिया बालाजी से गांधी चौराहे तक निकाली जायेगी।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि संकट के समय किसानों के साथ हमेशा भाजपा की किसान हितेषी सरकार नजर आई है। किसानों को जीरो प्रतिशत पर ऋण उपलब्ध करवाने से लेकर हर खेत तक पानी पहुचाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। वर्तमान में किसान संकट में नजर आया तो हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा किसानो की चिंता करते हुए दिवाली से पहले किसानों के खातों में राहत राशि देने का काम किया है भाजपा सरकार द्वारा दी गई यह राहत राशि किसानों के घरों में उम्मीद का दीप जलाया है जिससे किसान फिर खड़ा होकर रबी सत्र में अपना बीज बो सकता है। वही सोयाबीन के भाव को लेकर भी भाजपा सरकार ने भावन्तर योजना शुरू की है जिसके पंजीयन भी शुरू हो चुके है पंजीयन होने के बाद किसान अपनी सोयाबीन की उपज मंडी में विक्रय कर सकेगा और MSP से कम कीमत पर बिकने पर बीच के अंतर की राशि प्रदेश सरकार किसानों के खातों में डालेगी। वही किसानो को बीमे का क्लेम भी दिलाया जायेगा। ऐसे में प्रदेश सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का भाजपा किसान मोर्चा ने बहुत बहुत धन्यवाद ओर आभार व्यक्त किया। और 5 अक्टूबर को धन्यवाद रैली के विशाल ट्रेक्टर रैली गुराड़िया बालाजी से गांधी चैराहे तक निकाली जाएगी। जिसमें अधिक से अधिक लाभान्वित किसान इस ट्रैक्टर रैली में आकर माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करें।