मंदसौरमध्यप्रदेश

विधायक श्री डंग कि मेहनत रंग लाई मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे राहत राशि का वितरण

मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी यादव का हृदय से आभार प्रकट करता हूं – विधायक श्री डंग

मंदसौर/भोपाल।मंदसौर जिले में किसानो की सोयाबीन की फसलें नष्ट होने के बाद किसानो के आक्रोश के चलते, जहां दुसरे नेता किसानों के बीच जाने से बचने लगे थे, वही सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग ने साबित कर दिया की वो हर परिस्थिती में क्षेत्र के किसानो के साथ है। क्षेत्र के विधायक होने के नाते उन्होंने लगातार भ्रमण किया और किसानों के बीच गए, यहां तक की नाराज किसानो का आक्रोष भी उन्हे इस दौरान झेलना पड़ा, लेकिन फिर भी उन्होंने लगातार प्रयास किए, ओर बीना देर किए मुख्यमंत्री को क्षेत्र के किसानो की पीड़ा से अवगत कराया। अधिकारियो से लगातार चर्चा करते रहें। इसी का परिणाम है की अब जल्द ही किसानो के खातों में सिंगल क्लिक से फसल क्षति का मुआवजा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव डालने वाले हैं। इसको लेकर जारी हुआ एक आदेश भी सोशल मीडिया पर चल रहा है। जिसमे सभी कलेक्टरों को जल्द से जल्द सर्वे रिपोर्ट तैयार कर भेजने के निर्देष दिए गए हैं। जिससे किसान को विपरीत परिस्थितियों में फिर से आशा की एक उम्मीद जगी है। निश्चित ही विधायक डंग के प्रयास रंग लाएंगे और वही उम्मीद कि जा रही है कि दीवाली से पहले किसानो को अच्छा मुआवजा राशि मिलेगी।

इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है। उप राहत आयुक्त पदेन सचिव भोपाल द्वारा 30/09 को प्रदेश के जिला कलेक्टर को लिखे पत्र 1055/रा.आ/2025 में कहा गया कि जिलों में मानसून काल 2025 में प्राकृतिक आपदा/कीट व्याधि/पीला मोजेक/अतिवृष्टि आदि से फसल क्षति हुई है। उक्त अनुक्रम में माननीय मुख्यमंत्रीजी द्वारा प्राकृतिक आपदा से हुई फसल क्षति हेतु प्रभावितों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राहत राशि वितरण एवं हितग्राहियों से चर्चा की जानी है। 03.10.2025 को प्रातः 11 बजे मुख्यमंत्रीजी, मुख्यमंत्री निवास कार्यालय-समत्व से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राहत राशि वितरण करेंगे। तत्संबंध में क्षति का आंकलन एवं मूल्यांकन कर प्रभावितों को देय राहत राशि के वितरण की समस्त तैयारी/देयक तैयार कर भुगतान के संबंध में निर्धारित प्रारूप में जानकारी प्रेषित करने आदि आवश्यक कार्यवाही को लेकर निर्देशित किया गया।

विधायक श्री डंग ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का यह किसानों के लिए दीपावली पर्व का शानदार उपहार है। यह किसान हितैषी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है। किसान भाइयों के हित में यह अति आवश्यक कदम माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने उठाया है। मौसम की मार और फसलों में बीमारी से प्रभावित हुए हमारे किसान भाइयों के लिए राहत राशि अत्यंत आवश्यक थी।माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी यादव जी ने 3 अक्टूबर को सिंगल क्लिक के माध्यम से राहत राशि वितरित करने का जो निर्णय लिया है, उस निर्णय हेतु आपके प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूं।अब किसान भाई भी खुशी से दीपावली मनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}