मंदसौरमंदसौर जिला

महिलाओं के संघर्ष और योगदान पर आधारित प्रर्दशनी का शुभारंभ पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने किया

महिलाओं के संघर्ष और योगदान पर आधारित प्रर्दशनी का शुभारंभ पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने किया

मंदसौर। जिला कांग्रेस कार्यालय में “महिलाओं के संघर्ष और योगदान” को समर्पित फोटो चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन ने किया। प्रदर्शनी में संविधान सभा की 15 निर्वाचित महिलाओं और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के साथ-साथ देश व समाज के लिए संघर्ष करने वाली महिलाओं के कार्यों को दर्शाया गया। इस अवसर पर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, महिलाओं और आम नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

सुश्री नटराजन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए लंबा संघर्ष किया है। स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने सावित्री बाई फुले जैसे महान व्यक्तित्वों का उल्लेख करते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प के साथ महिलाओं ने हर चुनौती का सामना किया। उन्होंने जोर देकर कहा, “पितृसत्ता के कारण महिलाओं को उनका हक नहीं मिला, लेकिन महिलाओं ने कभी मातृसत्ता की कल्पना नहीं की। वे केवल बराबरी का हक चाहती हैं।”

सुश्री नटराजन ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा पंचायती राज में संशोधन कर महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने के निर्णय की सराहना की, जिससे महिलाओं की सत्ता में भागीदारी बढ़ी। उन्होंने यह भी कहा कि आज महिलाएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर पुरुष- प्रधान समाज में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर, विधायक विपिन जैन, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, भारत सिंह दीपाखेड़ा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रूपल संचेती सहित कई वरिष्ठ नेताओ ने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय लोढ़ा ने किया।इस अवसर प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारीयो में सर्वश्री परशुराम सिसोदिया,सोमिल नाहटा, राजेश सिंह रघुवंशी, सुवासरा विधान सभा से प्रत्याशी रहे राकेश पाटीदार,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनजीत सिंह टुटेजा,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण में सर्वश्री अनिल शर्मा, बसंतीलाल सोलंकी,कमलेश जायसवाल, सुरेश पाटीदार,विकास दशोरा जिला कांग्रेस पदाधिकारियों में सर्वश्री भोपालसिंह सोलंकी,तरुण खींची,भोपालसिंह सोलंकी,विजेश मालेचा, दुलेसिंह पंवार, किशोर गोयल,भुवनेश्वर सिंह,गोविंद सिंह पंवार,गोविंद सिंह सिसोदिया,सुरेंद्र कुमावत, शंभूलाल चौहान, विनय राजोरिया ,तुलसीराम पाटीदार,विनोद शर्मा, संजय मंडलोई,किशोर सिंह पंवार,हारून भाई,मनीष शर्मा,माजिद चौधरी, विजेश सिसोदिया,नीलम वीरवाल,संजय नाहर,मोर्चा संगठन में सर्वश्री दीपक सिंह गुर्जर,ललित चंदेल,संदीप सलोद,रूपल संचेती, अनीस मंसूरी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख,नगर पालिका में विपक्ष की नेता रफत पयामी, महिला नेत्रियों में श्रीमती सुनीता बंडी,अनीता भदोरिया,राखी सत्रावाला, मीना चौहान साथ ही इस अवसर पर पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजेश सोलंकी, पूर्व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष युनुस मेव, प्रितिपाल सिंह राणा, निर्विकार रातड़िया, पूर्व पार्षद लियाकत नीलगर मंडलम अध्यक्ष मे विश्वनाथ सोनी,अजय सोनी,रमेश ब्रिजवानी,पंकज जोशी,वकार खान, विनोद मंडलोई, ईशरत शेख, घनश्याम चौहान, बालाराम गुर्जर ,मुकेश धाकड़, महेश पाटीदार,सुरेश ख़चरानिया, प्रवीण मांगरिया,श्याम चौधरी, महेश गुप्ता, दिनेश रावल, अकरम खान, आदि इस अवसर पर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}