अफीम व डोडाचुरा की तस्करी करते 01 आरोपी को किया गिरफ्तार,

अफीम व डोडाचुरा की तस्करी करते 01 आरोपी को किया गिरफ्तार,
मंदसौर – अवैध मादक पदार्थ के तस्करो पर मंदसौर पुलिस थाना कोतवाली पुलिस टीम की प्रभावी कार्यवाही, अवैध मादक पदार्थ अफीम व डोडाचुरा की तस्करी करते 01 आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी से कुल 4 लाख 60 हजार रुपये का अवैध मादक पदार्थ जप्त।
26-09-25 को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति प्रतापगढ रोड गोपाल कृष्ण गौशाला के पास अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने आने वाला है सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुये। 01 आरोपी जितेन्द्र पिता कारुलाल पाटीदार उम्र 28 वर्ष निवासी गुडभेली थाना पिपलियामंडी मंदसौर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 511/2025 धारा 8/15,8/18 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया है। प्रकरण में 01 आरोपी जितेन्द्र पिता कारुलाल पाटीदार उम्र 28 वर्ष निवासी गुडभेली थाना पिपलियामंडी मंदसौर को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाकर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। प्रकरण अंतर्गत अन्य सह आरोपी के संबध मे आरोपी से पूछताछ की जा रही है व मादक पदार्थ के लाने ले जाने के संबध मे भी पूछताछ की जा रही है।
जप्त मश्रुका – 05 किलो डोडाचुरा किमत 10 हजार रूपये,2 किलो 300 ग्राम अफिम किमत 4 लाख 50 हजार रूपये, एक हिरो स्कुटी एमपी 14 एमटी 1456 कि 01 लाख रुपये जप्त मश्रुका की कुल किमत 570000 रुपये।
गिरफ्तार आरोपी -1.जितेन्द्र पिता कारुलाल पाटीदार उम्र 28 वर्ष निवासी गुडभेली थाना पिपलियामंडी जिला मंदसौर
फरार आरोपी – 01-मुन्नाभाई निवासी सिरसा हरियाणा (जिसे माल भेजा जाना था)
पुलिस टीम:-उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ थाना प्रभारी कोतवाली एवं थाना कोतवाली पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।



