मैं उस गरीब के घर में दीया जलाने चला हूं जहां सदियों से अंधेरा….बेरोजगार सेना

मैं उस गरीब के घर में दीया जलाने चला हूं जहां सदियों से अंधेरा….बेरोजगार सेना
मंदसौर। वंचित बहनों को भी योजना का लाभ मिले जिसके समर्थन में बेरोजगार सेना का आंदोलन जारी। गरीब निर्धन महिला बहनों को भी योजनाओं से वंचित किया गया। बेरोजगार सेना इसका कड़ा विरोध करती है। वंचित महिलाओं को भी लाड़ली बहना योजना में जोड़ा जाए और योजना का लाभ प्रदान किया जाएं। शहर में रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार मुकेश निगम को ज्ञापन सौंपा। वंचित बहनों को योजना का लाभ मिले जिसके समर्थन में नीमच जिले के मनासा में बेरोजगार सेना द्वारा मनासा में रैली निकालकर आंदोलन किया गया। आंदोलन के दौरान बेरोजगार सेना ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नीतियों का विरोध किया। संगठन की प्रमुख मांग वंचित लाडली बहनों को जोड़ने हेतु पोर्टल दीपावली तक तत्काल शुरू किया जाए। प्रदेश अध्यक्ष वकील बंजारा ने कहा मुख्यमंत्री व सरकार लगातार वंचित लाडली बहनों की उपेक्षा कर रही है। कई बार आंदोलन करने के बावजूद सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं पुरी हुई तो प्रदेश भर के जिलों में आंदोलन किया जाएंगा और इसकी जवाबदारी पूरी तरह से राज्य सरकार की होगी। इस मौके पर वकील बंजारा प्रदेश अध्यक्ष, अभिमन्यु शर्मा प्रदेश प्रभारी, वीरेंद्र सिंह ठाकुर प्रदेश कोषाध्यक्ष, रघुवीर दास बैरागी प्रदेश संगठन अध्यक्ष, कयुम कुरैशी प्रदेश महामंत्री, ऋषभ कुमावत प्रदेश उपाध्यक्ष, दिनेश प्रजापति मंदसौर जिला अध्यक्ष, सागर कछावा वरिष्ठ समाजसेवी, तबस्सुम मंदसौर पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष, अनिल दायमा नीमच जिला प्रभारी, राकेश दायमा मानस मंडल अध्यक्ष, हनीफ पठान पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, पूनम बालवानी पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष, उपस्थित थे।
बेरोजगार सेना की अपील- संगठन ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द पोर्टल शुरू कर वंचित लाडली बहनों को योजना का लाभ दिलाया जाए।
मनासा में हुए आंदोलन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष बबलू बंजारा द्वारा किया गया।