मंदसौरमंदसौर जिला
बालाजी ग्रुप 28 सितम्बर अलावदाखेड़ी से नालछामाता मंदिर तक निकालेगा 251 फीट चुनरी यात्रा

आयोजन को लेकर बैठक सम्पन्न
मन्दसौर। श्री महावीर फतेह करे सेवा संस्था बालाजी ग्रुप नगर अध्यक्ष लोकेश ठाकुर के अध्यक्षता में ग्राम अलावदाखेड़ी स्थित श्री बालाजी मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। जिसमें ग्राम अलावदाखेड़ी से नालछामाता तक 28 सितम्बर को 251 फीट चुनर यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष लोकेश ठाकुर ने कहा कि प्रतिवर्ष बालाजी ग्रुप द्वारा के नवरात्रि में जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र मंगल बैरागी के मार्गदर्शन में चुनरी यात्रा निकाली जाती है। इस वर्ष भी परम्परागत रूप से ग्राम अलावदाखेड़ी से नालछामाता तक 251 फीट चुनर यात्रा निकाली जाएगी। 8 कि.मी. दूरी तय कर यह चुनर यात्रा ग्राम अलावदाखेड़ी स्थित बालाजी मंदिर से 28 सितम्बर को प्रातः 9 बजे बैण्ड बाजों व ढोल के साथ निकाली जायेगी।
बालाजी ग्रुप के ग्राम प्रमुख मंगल फतरोड़ ने कहा कि हर वर्ष चुनरी यात्रा को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह रहता है। बालाजी ग्रुप के तत्वावधान में निकलने वाली इस यात्रा में मातृशक्ति केसरिया पताकाये हाथों में लेकर चलेगी। तथा श्रद्धालुजन माता की चुनरी थामें श्रद्धाभाव के साथ मॉ नालछा के दरबार पहुंुचेंगे। जहां माताजी को चुनरी चढ़ाई जाएगी।
बैठक में ग्राम सरपंच बाबूलाल खोखर, नगर अध्यक्ष लोकेश ठाकुर, गांव प्रमुख मंगल फ़तरोड, लाला सुनार्थी, अनिल डालोर, राजू नगर, विनोद कटारिया, अक्षय खोखर, नंदकिशोर गोंदी, गौतम शर्मा, अशोक भारती, बाबू सूर्यवंशी, रतन भारती, महेश नागर, पिंटू नागौरी, लोकेश सोनी, कुलदीप सोलंकी, सनी डागर,सोनू कुमावत, सहित बड़ी संख्या में ग्रुप के कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में आभार बालाजी ग्रुप के अलावदाखेड़ी प्रमुख मंगल फतरोड़ ने माना।