पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कार्यकर्ताओं ने सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कार्यकर्ताओं ने सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश
——————-
मल्हारगढ़ महेश मरेठा — भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हारगढ़ द्वारा गुरुवार 25 सितम्बर 2025 को सेवा पखवाड़ा एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित एवं मंडल अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय के निर्देशानुसार आयोजित हुआ।मल्हारगढ़ बस स्टैंड पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती समारोह की शुरुआत की गई। तत्पश्चात 10:00 बजे तहसील परिसर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री समरथ गहलोद नगर परिषद उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापत, पूर्व अध्यक्ष दिनेश प्रजापत, विधायक प्रतिनिधि रमेश विजयवर्गीय, डॉ. योगेश कच्छावा, मनीष चौहान, लोकपाल सिंह, पार्षद खुमान सिंह सहित मंडल के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केंद्र संयोजक, पंच परमेश्वर, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, उनके विचारों और अंत्योदय की भावना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी का दर्शन गरीब, वंचित और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण के लिए हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। अंत में सभी ने उनके संकल्पों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।