गरोठमंदसौर जिला
नवदुर्गा गरबा मंडल एवं महावीर सेवा समिति द्वारा गरबे धूमधाम से आयोजित किया जा रहा

नवदुर्गा गरबा मंडल एवं महावीर सेवा समिति द्वारा गरबे धूमधाम से आयोजित किया जा रहा
गरोठ।तहसील के ग्राम पावटी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवदुर्गा गरबा मंडल एवं महावीर सेवा समिति द्वारा गरबे का आयोजन बड़े धूमधाम से चल रहा है मां दुर्गा की आरती के पश्चात नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं द्वारा गरबे की शानदार प्रस्तुति दी जा रही है गरबा मंडल अध्यक्ष श्री राम सिंह चौहान कालू सिंह विशाल सिंह बहादुर सिंह नेपाल सिंह तूफान सिंह कमल सिंह गोविंद सिंह नेपाल सिंह एवं समस्त ग्रामवासी के सहयोग से गरबा कार्यक्रम चल रहा है।
यह कार्यक्रम 9 दिनों तक चलेगा हजारों की संख्या में माता बहने ग्राम वासी इस धार्मिक उत्सव का लाभ ले रहे हैं।



