एडवोकेट सुश्री रिंकू गौतम जिला मंत्री पद पर हुई मनोनीत

एडवोकेट सुश्री रिंकू गौतम जिला मंत्री पद पर हुई मनोनीत
महेश मरेठा
मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल द्वारा घोषित भाजपा जिला कार्यकारिणी में पिपलिया मंडी की महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सुश्री रिंकू गौतम को जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
एडवोकेट सुश्री रिंकू गौतम लंबे समय से भाजपा संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। वह धार्मिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में निरंतर भागीदारी निभाती आई हैं। महिला मोर्चा के माध्यम से उन्होंने हमेशा समाजसेवा और संगठन विस्तार के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके समर्पण और सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें जिला स्तर पर जिम्मेदारी दी है।
उनके जिला मंत्री बनने की खबर फैलते ही पिपलिया मंडी सहित पूरे जिले के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार कर दी। इष्टमित्रों ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि एडवोकेट गौतम की संगठनात्मक कुशलता और समर्पण से भाजपा की गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी। महिला मोर्चा के साथ-साथ जिला स्तर पर भी उनके नेतृत्व से संगठन को मजबूती और नई दिशा प्राप्त होगी।