दलौदामंदसौर जिला
मंदसौर जिले की एथलीट चैम्पियनशिप में सरस्वती शिशु मंदिर के भैय्याओं का शानदार प्रदर्शन

रिपोर्टर जितेन्द्र सिंह चंद्रावत जडवासा
मंदसौर जिले की एथलीट चैम्पियनशिप में सरस्वती शिशु मंदिर के भैय्याओं का शानदार प्रदर्शन
कचनारा । मंदसौर जिले में आयोजित एथलीट चैम्पियनशिप में 72 विद्यालयों के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए सरस्वती शिशु मंदिर के भैय्या नितेश डांगी (600 मीटर दौड़) और भैय्या कृष्णपाल (400 मीटर दौड़) ने प्रथम स्थान हासिल किया।विद्यालय परिवार एवं संयोजक मंडल परिवार की ओर से दोनों भैय्याओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। आगामी 27 सितंबर को दोनों खिलाड़ी स्टेट लेवल प्रतियोगिता में मंदसौर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं के विकास में निरंतर योगदान सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा किया जाता रहा है।कार्यक्रम में शामिल जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार ने खिलाड़ियों के साहस और प्रदर्शन की सराहना की।



