नीमच से उदयपुर राजस्थान रोड़वेज बस बंद होने यात्रियों को उठाना पड रही भारी परेशनियां

निम्बाहेड़ा जाने के लिये सुबह 5 से 6.45 बजे के बीच नहीं है कोई बस
नीमच। प्रतिदिन सुबह 5.40 पर नीमच से उदयपुर चलने वाली राजस्थान रोड़वेज की बस बंद हो गई जिससे यात्रियों को भारी परेशानियां उठाना पड रही है। सुबह के समय नीमच से एक मात्र वही बंस थी जिससे निम्बाहेड़ा की और जाने वाले यात्रियों को फायदा था लेकिन बीते एक माह से वह बस भी बंद हो चुकी है।
नीमच में हालात ये है कि सुबह 5 से 6.45 बजे के बीच कोई भी बस नहीं है जो निम्बाहेड़ा की और जाती हो। प्रायवेट बसे आती है लेकिन वो निम्बाहेड़ा तक की सवारी नहीं बिठाते है। जागरूक लोगो ने बताया कि निम्बाहेड़ा तक का साधन मिल जाता है तो वहां से कई गाड़िया विभिन्न क्षेत्रों में जाती है जो मिल जाती है लेकिन निम्बाहेडा तक केाई साधन नहंी होने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। वहीं ट्रेन है वो भी सुबह 6.30 बजे जाती है निम्बाहेडा की और लेकिन नीमच सिटी, ग्वालटोली, इन्दिरा नगर, कॉलेज रोड़ आदि आसपास क्षेत्रो के रहवासियों के लिये बस सुलभ साधन होता है। वहीं नीमच से निम्बाहेड़ा तक बडी संख्या में शासकीय और प्रायवेट नौकरी करने वाले लोगो को भी सुबह के समय कोई साधन नहीं होने से भारी परेशानियां उठाना पड रही है।