प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया

कुरावन
दिनांक 17 सितंबर 2025 को संस्था रक्त सेवा गौ सेवा फाउंडेशन और ग्राम पंचायत कुरावन के तत्वाधान में स्वास्थ्य केंद्र कुरावन पर क्षेत्रवासी और ग्राम वासियों के सहयोग से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 37 यूनिट रक्तदान हुआ ओर 200 ग्रामवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
मुख्य अतिथि के जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार गरोठ जनपद अध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान जनपद सदस्य राम प्रसाद राठौर सीतामऊ जनपद उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह कोटड़ा माता सुवासरा पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल सिंह डुंगावत जनपद सीईओ गरोठ और उनकी पूरी टीम ओर बसई मंडल से मंडल अध्यक्ष जुझार सिंह और बसई मण्डल की पूरी टीम मंडल महामंत्री श्रीमती संगम दिनेश सूर्यवंशी बसई मंडल के मंत्री महामंत्री बूथ अध्यक्ष गोपाल मालवीय गोपाल सिंह सोलंकी कालूराम शर्मा पूर्व जनपद सदस्य विजय मालवीय दुर्ग पाल सिंह सोलंकी गोपाल सिंह मंडलोई बनी बने सिंह मंडलोई बनी और अर्जुन सिंह हामली मुकेश प्रधान
संस्था रक्त सेवा गौ सेवा फाउंडेशन की तरफ से इस रक्तदान शिविर में संस्था रक्त सेवा गौ सेवा फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अंबाराम पाटीदार और जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र पाटीदार भी उपस्थित रहे। संस्था का यह 97वा रक्तदान शिविर था रक्तदान शिविर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम और स्वच्छता कार्यक्रम भी संपन्न हुआ उपरोक्त जानकारी ग्राम पंचायत कुरावन सरपंच दीपक मालवीय के द्वारा दी गई।