भाजपा मंडल सुवासरा में कार्यशाला संपन्न

============
भाजपा मंडल सुवासरा में कार्यशाला संपन्न
सुवासरा – पोरवाल पंचायत भवन सुवासरा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के दिशा निर्देशानुसार स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को लेकर सेवा पखवाड़ा एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्पअभियान कार्यक्रम को लेकर सुवासरा मंडल की कार्यशाला का आयोजन सुवासरा पोरवाल पंचायत भवन पर रखा गया था जिसमें कार्यक्रम में सहभागिता रखने वाले मुख्य वक्ता के रूप में हिम्मत डांगी,मंदसौर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पाटीदार,जगदीश परमार,बलवंत सिंह पवार ,भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह (तरनोद) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ,
मंडल महामंत्री श्याम सिंह देवड़ा (देवरिया विजय), मंडल महामंत्री गोविंद मेहर ,नारायण सिंह नेपाल सिंह चौहान सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक लक्ष्मण सिंह ,किशोर पाटीदार ,भारत सिंह ,शंभू लाल पटेल, श्रीमती सीमा धनोतिया, दिग्विजय सिंह चंद्रावत साथ में मंडल पदाधिकारी एवं मोर्चा पदाधिकारी बुथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता की गरिमामई उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री श्याम सिंह देवड़ा ने किया एवं आभार भाजपा के नेता किशोर पाटीदार ने माना