समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 13 सितंबर 2025 शनिवार

किसान चिंता न करें प्रभावित हर खेत का होगा सर्वे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रभावित फसलों का जायजा लेने पहुँचे खेतों में किसानों को गले लगाया-ढांढस बंधाया और कहा सरकार देगी हर संभव मदद
सैलाना तहसील के ग्राम करिया में प्रभावित फसलों का किया अवलोकन
रतलाम : शुक्रवार, सितम्बर 12, 2025,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अतिवृष्टि से जहाँ भी फसलों को नुकसान हुआ है, वहाँ हर खेत का सर्वे कर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। किसान भाई चिंता न करें, राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को रतलाम जिले की सैलाना तहसील के करिया गाँव में अतिवृष्टि एवं पीला मोजेक से प्रभावित फसलों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसान श्री मनोहर लाल मालवीय और श्री राधेश्याम पाटीदार के खेतों में जाकर सोयाबीन की फसल का जायजा लिया और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस संकट से किसानों को उबारेगी।
हम आपका साथ में चिंता मत करो
हम आपका साथ में है, चिंता मत करजो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने करिया गाँव में किसान राधेश्याम पाटीदार को ढांढस बँधाते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने राधे श्याम पाटीदार सहित अन्य किसानों के खेत में जाकर प्रभावित फसलों का मुआयना किया और कहा कि मुसीबत की इस घड़ी में सरकार किसानों के साथ में हैं और सरकार से हर संभव मदद दी जाएगी।
किसान चौपाल में किया संवाद
खेतों में फसल निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसान चौपाल में किसान भाइयों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि किसानों के प्रति केन्द्र एवं प्रदेश सरकार संवेदनशील है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों के हित के लिए किसान सम्मान निधि दी जा रही है। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा भी किसानों को सहायता राशि दी जा रही है। प्रदेश के 30 लाख किसानों को सोलर पंप प्रदान किए जायेंगे। गायों के लिए गौ शालाएं बनाई गई है जिससे निराश्रित गाय खेतों को नुकसान नहीं पहुंचा सकें। किसान भाई जरा भी चिंता न करें, सरकार हर कदम पर किसानों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूरे क्षेत्र में जहां भी नुकसान हुआ है हर खेत का पारदर्शिता के साथ पूरा सर्वे होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला कलेक्टर को खराब हुई फसलों का सर्वे कराए जाने के निर्देश दिए। किसानों की मांग पर ग्राम रियावन से ग्राम कालूखेड़ा की सड़क बनाने की घोषणा भी की। भ्रमण के दौरान जिले के प्रभारी एवं जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रसादी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरालाल डामोर, जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे, पूर्व विधायक संगीता चारेल, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभुलाल चंद्रवंशी, उज्जैन संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, कलेक्टर श्री राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
==============
सैलाना हेलीपैड पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत
रतलाम : शुक्रवार, सितम्बर 12, 2025

जिले के सैलाना हेलीपेड आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अगवानी के लिए जिले के प्रभारी मंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रसादी राहत एवं पुनर्वास विभाग, मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरालाल डामोर, जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे, पूर्व विधायक संगीता चारेल, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभुलाल चंद्रवंशी, उज्जैन संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, कलेक्टर श्री राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव सहित जनप्रतिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
============
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित की रतलाम जिले की 250187 लाडली बहने लाभान्वित
रतलाम : शुक्रवार, सितम्बर 12, 2025,
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा शुक्रवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की लाडली बहनों के बैंक खातों में योजना अंतर्गत मासिक सहायता राशि अंतरित की गई। योजना अंतर्गत प्रत्येक बहन के बैंक खाते में कुल 1250 रुपए अंतरित किए गए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा रतलाम जिले की 250187 लाडली बहनों के बैंक खातों में कुल 303718550 रूपए की राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम का लाईव प्रसारण जिले में लाड़ली बहनों द्वारा कलेक्टर सभा कक्ष में देखा एवं सुना गया।
=============
खुशियो की दास्तां लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी संतोष बाई भाभर ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को दिया धन्यवाद
रतलाम : शुक्रवार, सितम्बर 12, 2025,
प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित हो रही है, इन्हीं योजनाओं में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना है। यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने और सशक्त बनने में सहायक हो रही है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी संतोष बाई भाभर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना की 1250 रूपए हर माह प्राप्त हो रहे है। उन्होने बताया कि मैं योजना से मिलने वाली राशि को अपने बच्चों की पढ़ाई पर व घर का राशन लाने में खर्च करती हूं। जिससे परिवार को आर्थिक सहायता मिल रही है।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्राप्त होने वाली राशि हमारें जीवन में बहुत मददगार साबित हो रही, जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देती हूं।
==========
खुशियों की दास्तां लाड़ली बहना योजना की राशि मिलने पर लाभार्थी हसीना ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को धन्यवाद दिया
रतलाम : शुक्रवार, सितम्बर 12, 2025
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत प्रति माह जारी होने वाली राशि लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित की गई जिससे लाड़ली बहनों में खुशी की लहर है। रतलाम जिले के ग्राम बाजना निवासी हसीना ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरित हाने पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि लाड़ली बहना योजना की 1250 रूपए हर माह प्राप्त हो रहे है। इस राशि को मैं स्वयं की आवश्यकताओं पर खर्च करती हूं।
लाड़ली बहना योजना से राशि मिलने के कारण मुझे किसी पर निर्भर नही रहना पड़ रहा है। मै स्वयं अपना खर्चा उठा लेती हूं।मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत राशि मिलने से महिलाऐं किसी पर निर्भर नही है, इसके लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।