नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 06 सितंबर 2025 शनिवार

//////////////////////////////////////////////////

 

जीएसटी सुधारों से नई ऊर्जा पाएगी भारतीय अर्थव्यवस्था : विधायक दिलीपसिंह परिहार

निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे, नीमच जिले को होगा सीधा लाभ

नीमच । केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में किए गए जीएसटी सुधार ऐतिहासिक हैं और इनसे न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि स्थानीय स्तर पर भी बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा । नीमच विधायक श्री परिहार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के इन निर्णयों से व्यापार, उद्योग और कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी।
श्री परिहार ने कहा कि नीमच जिला मुख्य रूप से कृषि और व्यापार पर आधारित है । यहां सोयाबीन, गेहूँ, मसाले, फल, सब्जियाँ, दालें और अन्य कृषि उत्पादों का बड़ा उत्पादन होता है। जीएसटी सुधारों से किसानों को उनकी उपज के बेहतर दाम मिलेंगे, मंडियों और बाजारों में पारदर्शिता आएगी तथा व्यापारियों को कर प्रणाली में राहत प्राप्त होगी। इससे आम नागरिकों के दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुएं सस्‍ती होगी और इनकी उपलब्धता में भी सुधार होगा।
इसी तरह, नीमच क्षेत्र का व्यापार मुख्य रूप से कृषि उत्पादों, सीमेंट उद्योग, पत्थर, टेक्सटाइल और अन्य निर्माण सामग्री पर आधारित है। जीएसटी सुधार इन सभी क्षेत्रों को प्रतिस्पर्धात्मक बनाएंगे और लागत घटने से उद्योगों को अधिक लाभ होगा। इससे स्थानीय स्तर पर नए निवेश आएंगे और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। विशेष रूप से सीमेंट, निर्माण सामग्री और कपड़ा उद्योग में सस्ती कीमतों से नागरिकों को सीधा फायदा होगा।
विधायक परिहार ने कहा कि जीएसटी सुधारों से छोटे और मध्यम उद्योगों को विशेष सहूलियत मिलेगी। नीमच के औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के छोटे कारोबारियों को इससे नई ऊर्जा मिलेगी। इसके अलावा, आवश्यक वस्तुओं जैसे साबुन, टूथपेस्ट, घरेलू सफाई के उत्पाद, दवाइयाँ, और अन्य रोजमर्रा की वस्तुएं भी सस्ती होगी, जिससे आम जनता और किसानों को सीधा लाभ होगा ।
श्री परिहार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” का मंत्र इन सुधारों में स्पष्ट झलकता है। यह केवल टैक्स व्यवस्था का सुधार नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है।
श्री परिहार ने विश्वास जताया कि इन सुधारों से नीमच सहित पूरे मध्यप्रदेश में विकास की गति तेज होगी, व्यापार को मजबूती मिलेगी और हर वर्ग को लाभ मिलेगा।

=============

अग्निवीर योजना के तहत युवाओं का पंजीयन

अधिकाधिक युवा अग्निवीर में भर्ती के लिए पंजीयन करवाए

नीमच 5 सितम्‍बर 2025, अग्निवीर योजना के माध्यम से भारतीय सेना के लिए स्वयंसेवी उम्मीदवारों का चयन 2021 में शुरू हुआ। अग्निवीर चयन प्रणाली में एक बड़ा नीतिगत बदलाव यह है कि ऑनलाइन मोड में आयोजित होने वाली सामान्य प्रवेश परीक्षा को पहले फिल्टर किया गया है, जबकि पुरानी प्रणाली के अनुसार पहले शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाती थी। ऐसा यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है कि चयनित अग्‍निवीरों के पास भारतीय सेना में शामिल की जा रही नई हथियार प्रणाली की तकनीक को आत्मसात करने के लिए पर्याप्त ज्ञान का स्तर हो।

म.प्र के निदेशक भर्ती कर्नल श्री प्रणय सुब्‍बा ने बताया कि अग्निवीर योजना को लेकर प्रतिक्रिया बहुत सकारात्मक रही है और हर साल इसके लिए पंजीकरण बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश राज्य में भी पंजीकरण में वृद्धि देखी जा रही है और भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए 95,337 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। राज्य से पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवारों की संख्या बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि सेना मुख्यालय द्वारा जारी आधी रिक्तियॉं राज्य के पंजीकरण आंकड़ों पर आधारित होती है। मध्य प्रदेश में पंजीकरण में हर साल सुधार हो रहा है। अग्निवीर का चयन बहुत ही प्रतिस्पर्धात्मक और रिक्ति और योग्‍यता आधारित है। पंजीकृत अभ्यर्थियों में से लगभग 40% सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं और अंतत लगभग 20% ही भर्ती रेली में सफल होते हैं। इसलिए पंजीकरण बढ़ाने और अभ्यर्थियों को अभ्यास करने और चयन की संभावनाओ को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जाए अगली कॉमन प्रवेश परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएगी। इसलिए दिसंबर 2025 तक की अवधि युवाओं तक पहुंचने और उन्हें प्रेरित करने के लिए उपयुक्त रूप से उपयोग की जा सकती है।

प्रदेश में सेना में सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल Email id: aro.bpl@gmail.com Tele No: 0755-2539948 & 9039018588, ” सेना भर्ती कार्यालय, जबलपुर Email Id: dirrtgrohq@gmail.com Tele No: 7247028996 सेना भर्ती कार्यालय, महु Email Id: aromhow@gmail.com Tele No: 6238 & 07324-292567 सेना भर्ती कार्यालय, ग्वलियर Email Id: poly 2024@gov.in Tele No: 0751-2466414 है जिले के युवाओं से अग्निवीर में भर्ती के लिए पंजीयन करवाने का आव्‍हान किया गया है । विस्‍तृत जानकारी उक्‍त सेना भर्ती कार्यालयों से प्राप्‍त की जा सकती है ।

=================

जिले में अब तक औसत 1080.5 मि.मी. वर्षा दर्ज

नीमच 05सितम्‍बर 2025, जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक औसत 1080.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 894.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी।

अधीक्षक भू-अभिलेख नीमच से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से इस वर्ष अब तक नीमच में 1022.5.मी., जावद में 1074 मि.मी., सिंगोली में 1303.7मि.मी. एवं मनासा में 922 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई हैं। जबकि गत वर्ष इस अवधि में नीमच में 750 मि.मी.जावद में 1051 मि.मी.एवं मनासा में 882 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं।

जिले में 5 सितम्‍बर 2025 को प्रात: 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में औसत 19 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में नीमच में 40 मि.मी, जावद में 21, मनासा में 12 मि.मी एवं सिंगोली में 3.1मि.मी.वर्षा दर्ज हुई हैं।

============

एम.पी. ट्रांसको के सैलरी खाता धारकों के लिये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया देगा कॉर्पाेरेट बैंकिंग सुविधाएं

जबलपुर। प्रदेश में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) के कार्मिकों के लिये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अब उन्हें कॉर्पोरेट बैंकिग सेवाओं के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाएं प्रदान करेगा। इसके लिए विगत दिवस समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गए।.यह समझौता कर्मचारी कल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम है और एमपी ट्रांसको तथा एसबीआई के बीच एकसंवेदनशील एवं रचनात्मक साझेदारी को दर्शाता है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एम.पी. ट्रांसको के बीच एम.ओ.यू. साइन किया गया, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सैलरी खाता स्कीम के अंतर्गत अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की गई है।
एम पी ट्रांसको के मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री मुकुल महरोत्रा और स्टेट बैंक आफ इंडिया के डी जी एम श्री हरे राम सिंह के विशेष प्रयास से हुए इस समझोते के एम यू साइन होते समय एम पी ट्रांसको के श्री राजेश भायरे सहित स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर श्री अर्जुन सिंह बिस्ट, ए जी एम श्री शैलेन्द्र चतुर्वेदी एवं नयागांव शाखा के चीफ मैनेजर श्री चेतन शर्मा उपस्थित थे।
एम.पी. ट्रांसको के मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री मुकुल मेहरोत्रा ने बताया कि इस समझोते के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एम.पी. ट्रांसको के खाता धारक कार्मिकों को अत्याधिक नई विशेष हितकारी सुविधाएं, जिनमें सामान्य मृत्यु बीमा 10 लाख, हवाई दुर्घटना बीमा कवर, दुर्घटना (मृत्यु) बीमा कवर, विकलांगता बीमा कवर, ऑटो स्विप सुविधा, आर.टी.जी.एस., एन.ई.एफ.टी. शुल्क में 100 प्रतिशत छूट, डिमांड ड्राफ्ट/पे आर्डर शुल्क में 100 प्रतिशत छूट, चिकित्सा बीमा इत्यादि का लाभ प्रदान करेगा।
बीमा सुविधाओं का भी मिलेगा लाभ—
इसके अलावा बिना शुल्क, डिजिटल उत्पादों से लैस कॉर्पोरेट सैलरी खाता की सुविधा प्रदान करेगा, इसके अतिरिक्त ऋण खातों में ब्याज में छूट, लॉकर किराए में छूट, एस.बी.आई. रू-पे कार्ड की विभिन्न सुविधाएं डेबिट कार्ड (टॉप वेरियंट), सुपर टॉपअप हेल्थ बीमा, लाइफ बीमा एवं ओव्हरड्राल की सुविधाएं भी शामिल हैं। यह सुविधायें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एम.पी. ट्रांसको के वेतन खाता धारक कार्मिकों के लिये उपलब्ध रहेगी।
जीवन शैली के लिए भी मिलेगी कुछ निशुल्क सुविधाएं
बैंक द्वारा दी जा रही सुविधाओं में 75 हजार से कम वेतन पाने वाले के लिये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सुपर सैलरी एकाउंट एक्जीक्यूटीव एवं 75 से अधिक वेतन पाने वाले को लिये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सुपर सैलरी एकाउंट प्रीमियर श्रेणी में सुविधाएं दी जायेंगी। इसके अलावा परिवार के लिये हर तिमाही में 01 मुफ्त हेल्थ चेकअप, मुफ्त जिम सदस्यता, घरेलू हवाई अड्डों के लिये साल में 12 बार लाउंज एक्सेस की व्यवस्था शामिल है, सभी वेतन खाते के लिये ऋण सुविधाओं में भी छूट दी जायेगी। अन्य सुविधाओं में 25 लाख रूपये से अधिक के होम लोन के लिये प्रोसेसिंग फीस में 100 प्रतिशत छूट एवं होम एवं व्हीकल लोन के ब्याज दर पर 0.10 प्रतिशत की छूट रहेगी। साथ ही परिवार के लिये रियायती स्वास्थ्य बीमा, वर्ष में 01 बार ओटीटी सब्सक्रिप्शन जैसे निःशुल्क जीवन शैली जैसे लाभ दिये जायेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}