मंदसौरमंदसौर जिला
1205 स्कूलों में 85 हजार छात्रों एवं 4500 शिक्षकों ने ‘‘हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान के तहत लिये पांच संकल्प

1205 स्कूलों में 85 हजार छात्रों एवं 4500 शिक्षकों ने ‘‘हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान के तहत लिये पांच संकल्प
मन्दसौर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से संबद्ध मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के द्वारा पूरे जिले में ‘हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान- के 2000 पोस्टर और 2000 संकल्प पत्र वितरीत किए गए थे।उक्त पोस्टर के विमोचन में सांसद श्री सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, पूर्व विधायक श्री यशपालसिंह सिसौदिया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती दुर्गा पाटीदार, जिला पंचायत के सीईओ महोदय, तहसीलदार महोदय, जिला शिक्षा अधिकारी , बीईओ तथा जिले की सभी जनपद पंचायत के अध्यक्ष ,सीईओ, गरोठ न्यायालय के जज महोदय, साथ ही जिले के समस्त संदीपनि विद्यालयों के प्राचार्य, समस्त संकुल प्राचार्य महोदय ने बड़े ही उत्साह के साथ संपूर्ण समर्थन प्रदान किया।
जिसके परिणाम स्वरूप आज पूरे जिले में 1205 स्कूलों में ‘‘हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान‘‘ के तहत पांच संकल्प लिए गए जिसमें करीब 85000 छात्र और 4500 शिक्षकों ने सहभागिता की। यह जिले के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है । इसी प्रकार प्रदेश में और देश में सभी राज्यों में यह आयोजन एक साथ हुआ ।
निश्चित ही हमारा जो लक्ष्य 5 लाख विद्यालय तक पहुंचना था उससे कही अधिक लक्ष्य हासिल हुआ है। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी महो.मंदसौर के द्वारा भी आदेश प्रसारित कर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया है । उसके लिए पूरे जिले के बीआरसीसी, बीएसी, सीएसी और डाइट का पूर्ण अपार सहयोग मिला जिससे हम सभी अपने लक्ष्य को हासिल कर सके ।
उक्त सफल आयोजन के लिए मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय शिक्षक सम्मान प्रकोष्ठ प्रमुख श्री अखिलेश मेहता, प्रांतीय सह मीडिया प्रभारी रामचंद्र लोहार, संभागीय अध्यक्ष श्री शंकरलाल आंजना, संभागीय कार्यकारिणी सदस्य श्री पंकज गेहलोत, जिला संगठन मंत्री श्री मोतीलाल फरक्या, जिला अध्यक्ष श्री विक्रम शर्मा, जिला सचिव श्री भरतलाल पॉपंडिया, जिला कोषाध्यक्ष श्री कांतिलाल राठौर और जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, समस्त तहसील अध्यक्ष और मध्य प्रदेश शिक्षा संघ के समस्त सक्रिय कार्यकर्ता आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं और आप सभी को कोटि-कोटि धन्यवाद प्रस्तुत करते हैं ।


