मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 02 सितंबर 2025 मंगलवार

/////////////////////////////////////////

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 2 सितम्बर को

मंदसौर 1 सितंबर 25 / अपर कलेक्‍टर श्रीमती एकता जायसवाल द्वारा बताया गया कि जिला स्‍तरीय शांति समिति की बैठक 2 सितम्बर 2025 को शाम 05.00 बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम के सभा-भवन में आयोजित होगी।

=======

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने मंदसौर जिले में अवैध कॉलोनी निर्माण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

मंदसौर में अवैध कॉलोनी निर्माणकर्ता पृथ्वीराज सोनी के विरुद्ध नपा तीन दिवस में एफआईआर दर्ज कराए

मंदसौर 1 सितम्बर 25 / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने नगर पालिका सीएमओ को निर्देशित किया है कि मंदसौर स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 2243, 2246, 2247 एवं 2248 पर बिना किसी वैधानिक अनुमति के अवैध कॉलोनी निर्माण किया जा रहा था। यह अवैध कॉलोनी निर्माण पृथ्वीराज पिता हजारीराम सोनी, निवासी मंदसौर द्वारा कराया जा रहा था। निर्माण कार्य वर्ष 2019 से निरंतर जारी था, जो कि मध्यप्रदेश नगर निवेश अधिनियम 1961 की धारा 339 (क), 339 (ख) एवं मध्यप्रदेश नगर पालिका विकास नियम 2021 का उल्लंघन है।

 

कलेक्टर ने इस प्रकरण को गंभीर मानते हुए नगर पालिका परिषद मंदसौर को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुसार अवैध कॉलोनी को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। निर्माणकर्ता पृथ्वीराज सोनी के विरुद्ध संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाए। भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को तत्काल रोका जाए। तीन दिवस के भीतर कार्यवाही कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैध कॉलोनी निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

========

सोयाबीन में पीला मोजेक रोग से संबंधित नुकसानी सर्वे लगातार जारी : कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग

मंदसौर 1 सितंबर 25 / जिले में सोयाबीन की फसल पर पड़ रहे पीला मोजेक रोग की स्थिति का सही आकलन करने एवं प्रभावित क्षेत्र की जानकारी एकत्र करने के लिए कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के निर्देशानुसार नुकसानी सर्वे कार्य लगातार जारी है। इस कार्य हेतु राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग के संयुक्त दल गठित किए गए हैं। प्रत्येक दल में राजस्व अधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं संबंधित पटवारी शामिल हैं, जो सक्रिय रूप से खेतों में पहुंचकर फसल की वास्तविक स्थिति का आंकलन कर रहे हैं।

जिन किसानों की फसल पीला मोजेक रोग से प्रभावित हुई है, उनके खेत का सर्वे अनिवार्य रूप से किया जाएगा। साथ ही कृषि विभाग द्वारा प्रभावित गांवों में भ्रमण कर किसानों को इस रोग से बचाव एवं नियंत्रण के उपाय भी बताए जा रहे हैं। शासन एवं प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है। वास्तविक नुकसानी का सही सर्वे कर आगे की कार्यवाही की जाएगी, ताकि प्रभावित कृषकों को समय पर राहत और आवश्यक सहयोग मिल सके।

=====

मृत्यु के बाद भी करें रोशनी का दान

राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा पर स्वास्थ्य विभाग ने किए जागरूकता कार्यक्रम

मंदसौर 1 सितंबर 25/ राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा (25 अगस्त से 8 सितंबर 2025) के अंतर्गत मंदसौर जिला चिकित्सालय में नेत्रदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला चिकित्सालय के नेत्र विभाग में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति बास्केल द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में आए हितग्राहियों का नेत्र परीक्षण किया गया और उन्हें नेत्रदान के महत्व की जानकारी देकर प्रेरित किया गया। डॉ. बास्केल ने बताया कि भारत में लगभग 11 लाख लोगों को नेत्र प्रत्यारोपण की आवश्यकता है, जबकि प्रतिवर्ष केवल 25 से 30 हजार नेत्र ही दान हो पाते हैं। इस अंतर को कम करने के लिए जन-जागरूकता और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी आवश्यक है।

नेत्रदान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी

कोई भी व्यक्ति, चाहे उसकी उम्र कुछ भी हो, नेत्रदान कर सकता है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप या चश्मा लगाने वाले व्यक्ति भी नेत्रदान कर सकते हैं। मोतियाबिंद ऑपरेशन कराए हुए व्यक्ति भी नेत्रदान कर सकते हैं। गंभीर बीमारियों जैसे रेबीज, सेप्सिस, हेपेटाइटिस बी/सी, एचआईवी व रक्त कैंसर से पीड़ित व्यक्ति नेत्रदान नहीं कर सकते। मृत्यु के बाद 6 से 8 घंटे के भीतर नेत्रदान किया जा सकता है। पूरी प्रक्रिया मात्र 15-20 मिनट की होती है और इसमें चेहरे पर कोई निशान नहीं आता।

डॉ. बास्केल ने लोगों से अपील की कि मृत्यु के तुरंत बाद परिवारजन नेत्र बैंक को सूचना दें, ताकि समय पर नेत्रदान संभव हो सके।

==================

जिले में अब तक 742.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

मंदसौर 1 सितंबर 25 / जिले में इस वर्ष अब तक औसतन 742.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। जब कि पिछले 24 घन्टों में मंदसौर जिले में 39.4 मिमी वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घन्टों में मंदसौर में 47.0 मि.मी., सीतामऊ में 29.2 मि.मी., सुवासरा में 63.0 मि.मी., गरोठ में 14.6 मि.मी., भानपुरा में 20.2 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 38.0 मि.मी., धुधंड़का में 70.0 मि.मी., शामगढ़ में 26.4 मि.मी., संजीत में 48.0 मि.मी., कयामपुर में 36.0 मि.मी. एवं भावगढ़ में 42.0 मि.मी वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है।

विगत 1 जून से अब तक वर्षा मापक केन्द्र मंदसौर में 759.0 मि.मी., सीतामऊ में 664.0 मि.मी. सुवासरा में 671.8 मि.मी., गरोठ में 673.2 मि.मी., भानपुरा में 1480.0 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 447.0 मि.मी., धुधंड़का में 730.0 मि.मी., शामगढ़ में 676.4 मि.मी., संजीत में 579.0 मि.मी., कयामपुर में 679.3 मि.मी. एवं भावगढ़ में 810.4 वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है। गांधीसागर बांध का जल स्‍तर अब तक 1299.70 फीट है।

==========

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना

मंदसौर 1 सितंबर 25 / केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा इंस्पायर अवार्ड मानक योजना प्रदेश के युवाओं में किया गया एक ऐसा निवेश है, जो विज्ञान के अध्ययन एवं अनुसंधान को विकसित करता है। इसका उद्देश्य बच्चों में विज्ञान का बीज बोना, उसका पोषण करना, उन्हें प्रोत्साहित करना, रुचि बढ़ाना तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करना है।

स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से इंस्पायर अवार्ड मानक योजना प्रदेश के सभी शासकीय तथा अशासकीय माध्यमिक हाई स्कूल, उच्चतर माध्यमिक विज्ञान, अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय (सेंट्रल स्कूल), नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल एवं केन्द्र सरकार के अन्य विद्यालयों में लागू है। योजना में कक्षा-6 से 10वीं तक नियमित अध्ययनरत विद्यार्थी पुरस्कार के लिये पात्र होते हैं। इस कार्यक्रम के जरिये देशभर के 5 लाख विद्यालयों के स्कूली बच्चों प्रत्येक विद्यालय से दो सर्वश्रेष्ठ विचार के मान से लगभग 10 लाख नवाचारों को प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2024-25 में प्रदेश के करीब 62 हजार 124 विद्यार्थियों के आइडियाज भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किये गये।

==============

प्रदेश में वाहन रजिस्ट्रेशन के डेटाबेस में मोबाइल अपडेशन का अभियान

वाहन रजिस्ट्रेशन के डेटाबेस में वाहन स्वामी सारथी पोर्टल पर जाकर स्वयं कर सकते हैं अपडेट

मंदसौर 1 सितंबर 25 / परिवहन विभाग द्वारा मोबाइल नम्बर अपडेट करने के लिये इन दिनों विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। वाहन स्वामी अथवा डीलर नेशनल इन्फार्मेशन सेंटर (एनआईसी) के वाहन सारथी पोर्टल पर जाकर स्वयं ही आसानी से मोबाइल नम्बर अपडेट कर सकते हैं।

प्रदेश में वाहन के पंजीयन और ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करते वक्त आवेदक को अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करना अनिवार्य होता है। कई बार वाहन स्वामी की जगह डीलर अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करा देते हैं। वाहन स्वामी और डीलर द्वारा सही मोबाइल नम्बर दर्ज कराने के बाद संबंधित व्यक्ति द्वारा मोबाइल नम्बर कुछ वर्षों बाद परिवर्तित कर देने के कारण डेटाबेस में संबंधित व्यक्ति का मोबाइल नंबर अपडेट नहीं रह पाता है। परिवहन विभाग ने जानकारी दी है कि वाहन सारथी पोर्टल पर आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से मोबाइल नम्बर अपडेट करने की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है। आधार में दर्ज आवेदक और उसके अभिभावक के नाम का वाहन पंजीयन और ड्रायविंग लायसेंस के डेटाबेस में दर्ज नाम से शत-प्रतिशत मिलान होने पर डेटाबेस में मोबाइल नम्बर तत्काल अपडेट हो जाता है। आधार पंजीयन और ड्राइविंग लायसेंस के डेटाबेस में दर्ज नाम में भिन्नता पाई जाती है, तो आवेदक को पोर्टल पर अपना कोई दूसरा परिचय पत्र जैसे आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र और पासपोर्ट अपलोड करना पड़ता है। आरटीओ कार्यालय द्वारा दर्ज दस्तावेज और आधार से आवेदक और उसके अभिभावक के नाम का पंजीयन और ड्राइविंग लायसेंस में दर्ज नाम का सत्यापन किया जाता है। अप्रूवल के बाद मोबाइल नंबर डेटाबेस में अपडेट हो जाता है।

अपडेड प्रक्रिया को विस्तृत रूप से स्क्रीन शॉट के माध्यम से समझाने के लिए मध्यप्रदेश परिवहन विभाग के पोर्टल के होमपेज पर लिंक उपलब्ध कराई गई है। वर्तमान में वाहन रजिस्ट्रेशन एवं ड्राइविंग लायसेंस संबंधी समस्त सेवाओं के लिये ऑनलाइन आवेदन लिये जा रहे है। डेटाबेस रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त कर आवेदक को अपना सत्यापन कराना होता है। मोबाइल नंबर डेटाबेस पर उपलब्ध न होने पर कई बार आवेदक इन सेवाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। संबंधित वाहन के विरूद्ध अन्य प्रणालियों से चालान जारी होने पर डेटाबेस पर सही नंबर न होने के कारण कई बार वाहन स्वामियों को चालान के संबंध में जानकारी प्राप्त नहीं हो पाती है। चालान का भुगतान लंबित होने पर ऐसे व्यक्तियों को परिवहन विभाग की सेवाओं से वंचित रहना पड़ सकता है। न्यायालयीन कार्रवाई की जाने पर उन्हें कोर्ट से समन भी आ सकते हैं। इन कारणों से मोबाइल नंबर अपडेट होना आवश्यक है। मोबाइल अपडेशन की विस्तृत प्रक्रिया मध्यप्रदेश परिवहन पोर्टल के यूआरएल transport.mp.gov.in पर उपलब्ध है।

=====================

होटल के कमरे में एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिला

मंदसौर जिले के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक होटल के कमरे में एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिला मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार गीतांजलि होटल के रूम नंबर 202 में भोपाल के रहने वाले राजीव पिता एस आर वर्मा उम्र 63 वर्ष निवासी शाहपुरा भोपाल के रहने वाले रिटायर्ड कर्मचारी थे जिनकी मृत्यु हार्ट अटैक आने से हुई उक्त मामले में अभी पुलिस का जांच अनुसंधान जारी है।

============

भानपुरा में कुत्तों की भरमार के चलते एक गौ बछड़े का जीवन समाप्त

प्रदीप जीनगर

तीन कुत्ते इसे नोच रहे थे । इसकी आवाज से स्थानीय निवासियों की निंद खुली और उन्होंने कुत्तों को भगाया। परंतु यह बछड़ा नहीं बच पाया।

पशु प्रेमी अब इस बात पर अपना तर्क रखेंगे…. परंतु किसी का जीवन समाप्त होने के बाद बाटे गए जाएं से वह जीवन वापस नहीं आ सकता ।

यह बहुत निंदनीय है कि भानपुरा नगर में कई सामाजिक संस्थाएं कार्य कर रही है लेकिन पशुओं के हित में ना तो आज तक कोई गौशाला बनी और ना ही नगरीय प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान दिया ।

मुख्यमंत्री मोहन यादव गौ माता के लिए संरक्षण के लिए अनेक कार्य कर रहे हैं और बड़े बड़े वादे कर रहे है । लेकिन भानपुरा नगर में गौ माता की स्थिति किसी से छुपी नहीं।

लगातार अवगत करवाने के बावजूद भी नगर परिषद सीएमओ जितेंद्र सिंह राणा ने समितियां को सुझाव आमंत्रित नहीं किया जिसका परिणाम अब देखने को मिल रहा है

===============

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दंपती की मौत:मंदसौर में फतेहगढ़ के पास हुई दुर्घटना, ड्राइवर फरार

मंदसौर जिले के फतेहगढ़ से रविवार दोपहर सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है जिसमें पति पत्नी मौत होना बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मंदसौर शहर के जयपुरा खिलचीपुरा निवासी (60) बाबू खा मेव अपनी (55) पत्नी कल्लो बी के साथ बाइक (एमपी 14 एम टी 2386) पर सवार होकर दलोदा की ओर जा रहे थे तभी फतेहगढ़ के नजदीक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

इस हादसे में दंपती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दलोदा पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

दलोदा थाना प्रभारी मनोज गर्ग ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया, पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा, पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से ट्रक की पहचान करने में जुटी है।

================

मल्हारगढ़ जनपद के पिपलखेड़ी के ग्रामीणों ने मृत पशुओं के लिए भूमि आवंटित को लेकर संजीत टप्पा पर दिया ज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मृत पशु के लिए भूमि नहीं होने से समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इस मामले में ग्रामीणों ने जिम्मेदारों को भी कई बार अवगत कराया लेकिन अपनी जिम्मेदारी से पला झाड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

जिसको लेकर आज उप तहसील कार्यालय संजीत नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर मृत मवेशियों के लिए भूमि आवंटित की मांग की है।

==================

मल्हारगढ़ जीरन रोड पुलिया पर बड़ा हादसा टला,

मल्हारगढ़-खेत पर चारा लेने पहुंचे किसान को अचानक आई तेज़ पानी की लहर ने घेर लिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और जीरन पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर किसान को सुरक्षित बाहर निकाला। तेज पानी के बीच त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा होने से बचा।

=============

नरसिंहपुरा में धूमधाम से मनाया जा रहा गणेश उत्सव
भगवान श्री गणेश की महाआरती में नगर के पत्रकार हुए शामिल

मंदसौर। गणेश उत्सव से नगर का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। शहर में जगह जगह सजे पंडालों में गणपति बप्पा के जयकारे गूंज रहे हैं और सामूहिक आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु गणेश जी की पूजा-अर्चना कर मोदक अर्पित कर रहे हैं।
नगर के नरसिंहपुरा क्षेत्र में गणेशोत्सव धुमधाम से मनाया जा रहा है। श्री चारभुजा नाथ गणेशोत्सव समिति नरसिंहपुरा नयागांव द्वारा विराजित भगवान श्री गणेश की आरती में शनिवार को नगर के पत्रकरों ने शिरकत की। आचार्यो ने विधिवत पूजा सम्पन्न कराई। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम बटवाल, जिला प्रेस अध्यक्ष पुष्पराज सिंह राणा, युवा प्रेस क्लब अध्यक्ष चरणराजपाल, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश जोशी, चित्रेश सोनी, विजेन्द्र फाफरिया, ललित पटेल, राजपाल सिंह परिहार, उमेश नेक्स, राजेश पाठक, ओम कुमावत, राजा सोनी सहित नगर के गणमान्य नागरिको ने भगवान श्री गणेश की आरती में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लिया।

========

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मंदसौर श्री संजय कुमार मोदी 3 सितंबर 2025 को भोपाल में होंगे सम्मानित

लीड बैंक मैनेजर श्री संजय कुमार मोदी द्वारा बताया गया कि पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFREDA)एक सरकारी संस्था जो भारत में पेंशन फंड्स को रेगुलेट और डेवलप करती है की महत्वपूर्ण अटल पेंशन योजना का जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले को प्राप्त लक्ष्य का शत प्रतिशत क्रियांवयन करने पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मंदसौर श्री संजय कुमार मोदी को भोपाल में PFREDA द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में 3 सितंबर 2025 को सम्मानित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}