पेच वर्क की राह निहार रही सड़के,कागजो मे पेच वर्क धरातल पर तैसा का जैसा

पेच वर्क की राह निहार रही सड़के,कागजो मे पेच वर्क धरातल पर तैसा का जैसा
बंशीदास बैरागी
मल्हारगढ़ -विधानसभा क्षेत्र की सड़को का जहाँ डिप्टी सीएम अपनी विधानसभा क्षेत्र मे लगातार सड़को का झाल बिछा रहे है वही ठेकेदार अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे है
मिंडारा चौपाटी (फंटे) से लेकर मगराना व मगराना से हिंगोरिया बड़ा-हाथी बोलिया फंटे से हाथी बोलिया गांव तक वही हाथी बोलिया फंटे से बोरखड़ी चारण, रतन पिपलिया गेट से गांव तक जगह जगह डामरीकरण निकल चूका है गांव तक सड़क पेच वर्क की राह निहारती रह गई मगराना से बांस खेड़ी 2.500 किलोमीटर का मार्ग जो पूरी तरफ से खस्ता-हाल जर जर व जगह जगह से उखड़ गया है जिसका पेच पर सड़क बनने के बाद अभी तक नहीं हो पाया है
मगराना सरकारी स्कूल के यहां से बांसखेड़ी मार्ग तक की सीसी सड़क पूरी तरह से जगह जगह से टूट चुकी है मगर (PWD) विभाग द्वारा अभी तक सीसी सड़क का सुधार कार्य शुरू नहीं किया गया है जबकि इस सड़क को बने लगभग 20 साल बीत चुके है और ना ही सीसी सड़क के दोनों साईंडो मे ना ही नालो का निर्माण किया जिसके कारण पूरी आरसीसी सड़क पर बारिश का पानी जमा हो जाता है जिससे राहगीरों का निकलना पूरी तरह से दुशवार हो रहा है वही जिस जगह PWD विभाग की सीसी सड़क है वहा पर सीसी सड़क पर पानी जमा होने के कारण रह वासियो का जीना दुशवार हो रहा है और रोज़ाना दुर्घटना हो रही है
वही बरखेड़ा डांगी मे सीसी सड़क पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है यहां भी ठेकेदार का ध्यान नहीं गया अभी तक ज़ब से सड़क बनी है एक भी बार पेच वर्क नहीं किया गया!!
इन सभी गाँवो की सीसी सड़क व डामरीकरण पेच वर्क सड़क बनने के बाद अभी तक नहीं हुआ है जबकि ठेकेदार द्वारा कागजो मे पेचवर्क जारी कर कर दिया गया है लोक निर्माण अधिकारी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना अधिकारी इस और ध्यान आकर्षित करे!



