घटनामंदसौरमध्यप्रदेश

मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले यात्री जो की वैष्णो देवी गए थे, 2 की मृत्यु, 3 घायल, 2 सकुशल मिले

मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले यात्री जो की वैष्णो देवी गए थे, 2 की मृत्यु, 3 घायल, 2 सकुशल मिले

मल्हारगढ़ । तहसील क्षेत्र के गांव भीलखेड़ी में बुधवार से मातम का माहौल है। गांव के सात श्रद्धालु माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए खाना हुए थे, लेकिन जम्मू के कटरा मार्ग पर हुए भूस्खलन हादसे में उनमें से दो की मौत हो गई, तीन घायल हो गए और दो अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इस हृदय विदारक घटना की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। 23 अगस्त को भीलखेड़ी से सात श्रद्धालु पिपलिया स्टेशन से ट्रेन द्वारा यात्रा पर रवाना हुए थे। इनमें फकीरचंद पिता गौतम गुर्जर (50), उनकी पत्नी सोहनबाई (47), रतनबाई पति भगतराम गुर्जर (65), देवीलाल पिता भगतराम (45), ममता पति समरथ गुर्जर (30), परमानंद पति गंगाराम (29) और अर्जुन पिता नाथुलाल (28) शामिल थे। परिजन बताते हैं कि सभी लोग बहुत उत्साहित थे और घर से बड़े हर्षोल्लास के साथ रवाना हुए थे। पूरे गांव ने उन्हें माता के दर्शन कर लौटने की शुभकामनाएं दी थीं। शुरुआत में परिजन लगातार फोन पर यात्रियों से संपर्क में बने रहे, लेकिन मंगलवार को अचानक मोबाइल से संपर्क टूट गया। शाम को सूचना मिली कि अर्धकुमारी के पास भूस्खलन हुआ है, जिसमें कई श्रद्धालु दब गए। देर रात पुष्टि हुई कि भीलखेड़ी के श्रद्धालु भी इस हादसे में शामिल हैं। बारिश के चलते मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे अर्धकुमारी के पास पहाड़ी खिसक गई। इस दौरान वैष्णोदेवी से लौट रहे श्रद्धालु मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में कुल ’32 लोगों की मौत और 20 के घायल’ होने की खबर है। गांव के निवासी व मल्हारगढ़ जनपद सदस्य अर्जुन गुर्जर ने बताया खबर मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। रिश्तेदार और ग्रामीण शोकाकुल परिवारों के घर पहुंचने लगे। हर आंख नम हो उठी। घायलों व मृतकों के रिश्तेदार यहां से जम्मू के लिए रवाना हो चुके है। इधर प्रशासन द्वारा जारी जानकारी में फकीरचंद और रतनबाई की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं सोहनबाई, देवीलाल और ममता घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज कटरा के अस्पताल में जारी है। परमानंद और अर्जुन का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। भीलखेड़ी गांव में अब हर घर से यही आवाज उठ रही है कि लापता श्रद्धालु सकुशल लौट आए। गांव में बुधवार को दिनभर मातम छाया रहा। जहां-जहां से मृतकों के शवों और घायलों की खबर आई, वहां सैकड़ों लोग इकट्ठे हो गए। हर कोई माता वैष्णोदेवी से यही प्रार्थना कर रहा है कि लापता श्रद्धालु सकुशल लौट आएं।

क्षेत्र के विधायक व प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने घटना पर दुःख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि वैष्णोदेवी मंदिर मार्ग पर हुए भूस्खलन हादसे में हमारी मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भीलखेड़ी के दर्शनार्थियों के हताहत होने की जानकारी प्राप्त हुई है। ग्राम भीलखेड़ी से गुर्जर समाज के तीर्थयात्री माता वैष्णोदेवी के दर्शनों हेतु ट्रेन से 23 अगस्त को रवाना हुए थे। इनमें तीन यात्रियों की दुःखद मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ है। दो-तीन यात्री घायल हैं और एक दो अब भी लापता हैं। हादसा दुःखद है और परिवारजन पर वज्रपात है। मैं दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं लापता यात्रियों के सकुशल मिलने की प्रार्थना माता वैष्णोदेवी से करता हूं। घटना को लेकर मेरी मंदसौर जिला कलेक्टर एवं जम्मू कश्मीर प्रशासन से चर्चा हुई है। हम हरसंभव मदद के लिए तत्पर हैं।

वहीं मल्हारगढ़ विधानसभा के किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द ने एक्स पर लिखा कि मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भीलखेड़ी गांव से वैष्णोदेवी यात्रा पर गए सात दर्शनार्थियों के लापता होने की खबर है। जानकारी के अनुसार भूस्खलन के कारण यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ दर्शनार्थी घायल हैं, जबकि कुछ की मृत्यु होने के समाचार भी सामने आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन से लगातार संपर्क किया जा रहा है कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार से बातचीत कर लापता यात्रियों की सकुशल वापसी और राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

मृतको की संख्या 2, घायलो की संख्या 3, सकुशल 2, लापता 00 ,कुल 7

मंदसौर जिला अंतर्गत आने वाले नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के भील खेड़ी गांव के रहने वाले कुछ श्रद्धालु वैष्णो देवी यात्रा पर गए थे भारी बारिश और पहाड़ी इलाका होने के कारण यह यात्री यहां दुर्घटना का शिकार हो गए मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्राकृतिक आपदा के कारण दो लोगों की मृत्यु हो गई और इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं दो लापता हुए थे वह स्वस्थ है और मिल गए हैं

  मृतक2-1.फकीरचन्द पिता गौतम जी गुर्जर उम्र 50 साल निवासी भीलखेडी थाना नारायणगढ जिला   मन्दसौर म.प्र.

2.रतनबाई पति भगतराम गुर्जर उम्र 65 साल निवासी भीलखेडी थाना नारायणगढ जिला मन्दसौर म.प्र.

घायलो की संख्या 3

1. सोहनबाई पति फकीरचन्द गुर्जर उम्र 47 साल निवासी भीलखेडी थाना नारायणगढ जिला मन्दसौर म.प्र.

2.देवीलाल पिता भगतराम गुर्जर उम्र 45 साल निवासी भीलखेडी थाना नारायणगढ जिला मन्दसौर म.प्र.

3.ममता पति समरथ गुर्जर उम्र 30 साल निवासी भीलखेडी थाना नारायणगढ जिला मन्दसौर म.प्र.

स्वस्थ्य (लापता जो मिल गये) 2

1.परमानन्द पति गंगाराम गुर्जर उम्र 29 साल निवासी भीलखेडी थाना नारायणगढ जिला  मन्दसौर म.प्र.

2. अर्जुन पिता नाथुलाल गुर्जर उम्र 28 साल निवासी भीलखेडी थाना नारायणगढ जिला मन्दसौर म.प्र

मृतको की संख्या 2, घायलो की संख्या 3, स्वस्थ्य 2, लापता 00 ,कुल 7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}