
वोट अधिकार यात्रा को लेकर कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक को करेंगे संबोधित, आलोट विधानसभा क्षेत्र के पांचों ब्लॉक में होगी बैठक
आलोट।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेताप्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में अखील भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा देश भर निकल रही वोट अधिकार यात्रा 31 अगस्त को रतलाम में श्री जीतू पटवारी जी के नेतृत्व में वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन का आग़ाज़ होगा साथ ही जिले में स्मार्ट मिस्टर से बिजली उपभोक्ताओं को आ रही समस्याओं व साथ ही किसानों को बीमा राशि ना के बराबर मिलने पर प्रशासन से चर्चा कर अपनी बात रखेंगे।
कार्यक्रम में कांग्रेस के कई बड़े नेता होंगे शामिल मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में आयोजित वोट चौर गद्दी छोड़ो वोट अधिकार यात्रा आगामी 31 अगस्त को रतलाम आगमन को लेकर रतलाम जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सैलाना के पुर्व विधायक हर्ष विजय जी गेहलोत का आलोट विधानसभा के सभी ब्लॉक में आगामी 27 अगस्त को बड़ावदा,खारवाकला,ताल बरखेड़ाकला सहित आलोट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगे।।
बड़ावदा ब्लॉक में प्रातः 10 बजें
आलोट ब्लॉक में दोपहर 12 बजें अंबेडकर भवन,बरखेड़ा ब्लॉक में दोपहर 2 बजें जोगणिया माता मंदिर पर,ताल ब्लॉक में दोपहर 3 बजें,विष्णु जी की बावड़ी पर,खारवा ब्लॉक में सांय 4 बजें डांगी धर्मशाला में आयोजित की जाएगी।
आप सभी ब्लॉक कांग्रेस,शहर कांग्रेस,किसान कांग्रेस,युवा कांग्रेस ,महिला कांग्रेस,सेवादल, आई टी सेल,NSUI के समस्त पदाधिकारीगण ,जनपद सदस्य पंच,सरपंच,समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन व समस्त सदस्यगण उपस्थित हो कर बैठक को सफल बनाएं।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोवर्धन सिंह तंवर आलोट शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिनव निगम,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं किसान कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार,युथ विधानसभा अध्यक्ष अशोक पांचाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश पाठक,शंकर सिंह परिहार, वरिष्ठ पार्षद अशोक खिंची,ब्लॉक कांग्रेस मिडिया प्रभारी योगेश निगम,राधेश्याम चौहान (बड़ावदा),रमेश कुमावत (ताल), जितेन्द्र सिंह डोडिया(खारवा),नरवर सिंह गुर्जर बरखेड़ा आदी ने बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया ।