धर्म संस्कृतिनीमचमध्यप्रदेश

हनुमान चालीसा की हर चौपाई मंत्र हैं पाठ करने से हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त होता- महंत जितेंद्र दास 

भादवा माता में कि हनुमान चालीसा का किया वितरण, अब तक ढाई लाख से अधिक वितरण हुई चालिसा 

मनासा। वैष्णो बैरागी समाज द्वारा जगतगुरु श्री श्री 1008 रामानुजाचार्य जी के जन्मोंत्सव पर एवं धर्मशाला निर्माण को लेकर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 3 जनवरी से 10 जनवरी तक आरोग्य देवी महाराणी भादवा माता के आंचल में की जा रही संत श्री ओमप्रकाश जी वैष्णव (निलिया) वाले के मुखारविंद से ज्ञान अमृत गंगा में बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी भक्तों एवं वैष्णव बैरागी समाज महिला पुरुषों ने लाभ प्राप्त किया इस अवसर पर आर्यावर्त षट्दर्शन साधु मंडल के प्रदेशाध्यक्ष एवं केसरिया हिंदू वाहिनी सनातन कल्याण समिति के तत्वाधान में संस्थापक महंत जितेंद्र दास महाराज के द्वारा आर्यावर्त षट्दर्शन साधु मंडल के जिला अध्यक्ष महंत अरविंद आनंद सरस्वती कथा वाचक संत श्री ओमप्रकाश जी वैष्णव एवं समिति के अध्यक्ष श्री भेरुदास बैरागी दिनेश बैरागी, पंकज बैरागी हरवार गोपालदास बैरागी भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार संस्कार दर्शन संपादक लक्ष्मीनारायण मांदलिया एवं समिति के पदाधिकारी गण गणमान्य जनों के मंचासिन उपस्थिति में हनुमान चालीसा का सभी भक्तों को वितरण कर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया।

इस अवसर पर महंत जितेंद्र दास महाराज द्वारा कथा वाचक संत श्री ओमप्रकाश जी वैष्णव एवं समिति के अध्यक्ष श्री भेरुदास बैरागी दिनेश बैरागी, तथा समिति के पदाधिकारियों का सम्मान किया।

महंत जितेंद्र महाराज ने अपने आशिर्वचन में कहा कि प्रतिदिन हनुमान चालीसा पाठ करने से कष्ट बधाएं दूर होती है और परिवार आनंदमय हो जाता है। महंत जी ने कहा कि हनुमान चालीसा की हर चौपाई अपने आप में एक मंत्र हैं हर चौपाई के जाप करने से हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।महंत जी ने आगे कहा कि अहंकार छल कपट झूठ लालच को अपने अंदर से समाप्त कर निर्मल मन हंसमुख चेहरे के साथ सभी से जुड़े रहने पर भगवान कि कृपा को कोई नहीं रोक सकता है।जब हमारा स्थाई जीवन नहीं है तो हम अहंकार छल कपट झूठ लालच क्यों करें। हम आज से ही संकल्प लें कि यह सब छोड़ कर निर्मल मन के साथ प्रतिदिन हनुमान चालीसा पाठ किसी भी मंदिर में भगवान के दर्शन और अपने परिवार को संस्कारित करेंगे।

महंत अरविदानंद सरस्वती जी ने अपने आशिर्वचन में कहा महंत जितेंद्र दास जी महाराज निरंतर धर्म कि अलख जगाई जा रही है। आपके नेतृत्व में प्रदेश में मठ मंदिरों को सरकारीकरण मुक्त करने, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने, तथा पुरे मध्यप्रदेश में हनुमान चालीसा का वितरण किया जा रहा है अबतक ढाई लाख चालीस भक्तों को वितरण किया जा चुका है। महंत जी ने सभी उपस्थित धर्म प्रेमी जनो से आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी हिन्दू सनातन धर्म के लिए कार्य करें अपने स्वयं को बदलें फिर परिवार को उसके बाद मोहल्ले को फिर गांव को सनातन धर्म से जागृत कर हमारी संस्कृति संस्कार का वातावरण में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}