देवासमध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश: घायल चोर को पीठ पर लादकर एक किलोमीटर पैदल चले टीआई

मध्यप्रदेश: घायल चोर को पीठ पर लादकर एक किलोमीटर पैदल चले टीआई
कन्नौद (देवास)। अंचल के कन्नौद में खातेगांव रोड स्थित रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी में चोरों ने एक शिक्षक के सूने मकान में धावा बोल दिया। वारदात करने के दौरान ही शिक्षक आ गए चोरों से सामना हुआ तो चोरों ने पथराव शुरू कर दिया और खेतों की ओर भागे। यहां करंट लगने से एक चाेर की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। इनके कुछ साथी और भी थे जो भाग निकले।
घटना रविवार देर रात करीब दो बजे की है जबकि मृतक का शव व घायल सोमवार सुबह पुलिस को मिले। जहां पर घायल मिला था वहां तक वाहन पहुंचना संभव नहीं था, ऐसे में कन्नौद टीआई तहजीब काजी घायल को पीठ पर लादकर करीब एक किमी पैदल चले, फिर वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया।


